लाइव न्यूज़ :

वंदे भारत में स्लीपर कोच भी लगेंगे, दिवाली से पहले शुरू होगी दिल्ली-कटरा सेवा

By संतोष ठाकुर | Updated: September 18, 2019 08:08 IST

फिलहाल वंदे भारत केवल चेयर कार सेवा देती है लेकिन आने वाले समय में वंदे भारत में स्लीपर कोच भी लगाए जाएंगे.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-कटरा के बीच दिवाली से पहले वंदे भारत चलाने की तैयारी की जा रही है.वंदे भारत यह सफर केवल आठ घंटे में पूरा करेगी.

देश की पहली सेमीहाईस्पीड रेलगाड़ी 'वंदे भारत' को जल्द ही दिल्ली-कटरा के बीच भी चलाया जाएगा. इसे दिल्ली-कटरा के बीच दिवाली से पहले चलाने की तैयारी की जा रही है.

यह ट्रेन दिल्ली-कटरा के बीच मौजूदा यात्रा समय को चार घंटे तक कम करेगी. इस समय इस रूट पर 12 घंटे में ट्रेन का सफर पूरा होता है. वहीं वंदे भारत यह सफर केवल आठ घंटे में पूरा करेगी.

इसके चेयर कार में सुधार करने के साथ ही इसके पेंट्री कार में भी सुधार किया जा रहा है.

रेलवे का कहना है कि मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन एक बड़ी सुविधा होगी.

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि फिलहाल वंदे भारत केवल चेयर कार सेवा देती है लेकिन आने वाले समय में वंदे भारत में स्लीपर कोच भी लगाए जाएंगे.

नए कोच का डिजाइन इस तरह से किया जाएगा कि जब चेयर कार की जरूरत होगी तो कोच को चेयरकार के साथ चलाया जाएगा और अगर यह जरूरत महसूस की गई कि स्लीपर कोच की जरूरत है तो कोच को स्लीपर कोच में बदला जा सकेगा.

इस अधिकारी ने कहा कि इस तरह का परिवर्तन वाला कोच पहली बार रेलवे में शामिल किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि इस तरह के 40 कोच वर्ष 2022 तक रेलवे में शामिल किए जाएंगे. ये रेल आने वाले समय में कम वजन की होगी और इसमें ऊर्जा का खपत भी कम होगा.

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos