दिल्ली: जनकपुरी गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, 6 की हालत गंभीर, 50 लड़कियों को किया गया रेस्क्यू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 29, 2019 01:06 PM2019-05-29T13:06:15+5:302019-05-29T13:06:15+5:30

आग दिल्ली के जनकपुरी कावेरी गर्ल्स हॉस्टल में बेसमेंट में इलेक्ट्रिक पैनल में सुबह करीब 3 बजे लगी। जान बचाने के लिए कुछ लड़कियां हॉस्टल के पहली मंजिल से छलांग लगाकर कूद गई थी।

Delhi Janakpuri fire in Kaveri Girls Hostel 6 injured 50 girls evacuated | दिल्ली: जनकपुरी गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, 6 की हालत गंभीर, 50 लड़कियों को किया गया रेस्क्यू

दिल्ली: जनकपुरी गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, 6 की हालत गंभीर, 50 लड़कियों को किया गया रेस्क्यू

Highlightsपिछले दिनों गुजरात के सूरत में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 20 छात्राओं की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। जिसके बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।

दिल्ली के जनकपुरी कावेरी गर्ल्स हॉस्टल में 29 मई की सुबह अचानक आग लग गई। घटना में फिलहाल छह लोगों के घायल होने की सूचना है, वहीं 50 लड़कियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। छह घायल लड़कियां धुंए की वजह से बेहोश हो गई थी। जान बचाने के लिए हॉस्टल की बाकी लड़कियां पहली मंजिल से छलांग लगाकर कूद गई थीं। 

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, आग हॉस्टल के बेसमेंट के इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी। घायल लड़कियों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। हालांकि छह घायल लड़कियों में से दो को फर्स्ट एड के बाद डिस्चार्ज  कर दिया गया है। दक्षिणी दिल्‍ली के जनकपुरी के इस हॉस्टल के बेसमेंट में इलेक्ट्रिक पैनल में सुबह करीब 3 बजे आग लगी। 

स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। जिसके बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया था।  

बता दें कि पिछले दिनों गुजरात के सूरत में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 20 छात्राओं की मौत हो गई थी। 

Web Title: Delhi Janakpuri fire in Kaveri Girls Hostel 6 injured 50 girls evacuated

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :delhiदिल्ली