लाइव न्यूज़ :

कृषि विधेयकों के विरोध में दिल्ली में इंडिया गेट के पास अगजनी, प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर में लगाई आग

By विनीत कुमार | Updated: September 28, 2020 09:07 IST

कृषि विधेयकों के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। आज कर्नाटक में भी किसानों ने बंद का आह्वान किया है। इस बीच देश की राजधानी दिल्ली के बेहद सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में आगजनी की घटना सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के इंडिया गेट के पास आगजनी का मामला, ट्रैक्टर में कुल लोगों ने लगाई आगआग को बुझा लिया गया है, पुलिस जांच में जुटी, आगजनी करने वालों की तलाश की जा रही है

कृषि विधेयकों के विरोध में जारी प्रदर्शन के बीच दिल्ली में इंडिया गेट के पास आगजनी का मामला सामने आया है। यहां सोमवार सुबह कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। 

राजपथ पर हुई इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और इसे अंजाम देने वालों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार आगजनी की घटना करने वाले प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 'करीब 15 से 20 लोग यहां जमा हुए और एक ट्रैक्टर को जलाने की कोशिश की। आग को बुझा लिया गया है और ट्रैक्टर को भी हटा लिया गया है। इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच जारी है।'

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार घटना सुबह करीब 7.15 और 7.30 के आसपास की है। पुलिस ने बताया है कि प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस के समर्थन में नारे लगा रहे थे।

गौरतलब है कि राज्य सभा में कृषि विधेयकों के पास होने के बाद से ही पंजाब-हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में इसके खिलाफ प्रदर्शन देखने को मिले हैं। इसी संबंध में 25 सितंबर को कई किसान संगठनों ने भारत बंद का भी आह्वान किया था। वहीं, कर्नाटक में आज किसानों ने बंद बुलाया है।

पंजाब में अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अब भी किसान जमे हुए हैं और उनका प्रदर्शन जारी है। कई किसान संगठनों का आरोप है कि केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म करने का प्रयास कर रही है और ताजा विधेयक ने इसके लिए और रास्ता खोल दिया है। 

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर