लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ऑटो-रिक्शा किराये में बढ़ोतरी आज से लागू, जानें कितान महंगा हुआ किराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2019 08:19 IST

ऑटो के किराये में बढ़ोतरी विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले की गई है। इसका असर शहर में चलने वाले 90,000 से ज्यादा ऑटो रिक्शा वालों पर पड़ेगा,  जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में‘आप’ का जमकर समर्थन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देएक सरकारी बयान में बताया गया है कि नयी दर से किराया वसूलने के लिए ऑटो के मीटरों को ‘री-कैलिब्रेटिड’ किया जाएगा। भले ही ऑटो यातायात सिग्नल पर फंसा हो, यह शुल्क देना होगा। सामान शुल्क साढ़े सात रुपये होगा।

दिल्ली सरकार ने तकरीबन छह साल बाद ऑटो -रिक्शा का किराया बढ़ाने का फैसला आज (18 जून) से लागू किया जाएगा। दिल्ली में करीब 90 हजार ऑटो-रिक्शा वाले हैं। दिल्ली के परिवहन विभाग के मुताबिक, किराये में 18.75 फीसदी की बढ़ोतरी को लागू किया है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, यात्रियों को अब पहले डेढ़ किलोमीटर के लिए 25 रुपये देने होंगे जो अबतक शुरू के दो किलोमीटर के लिए थे। यानी आप जो पहले 25 रूपये में 2 किलोमीटर जा सकते थे अब डेढ़ किलोमीटर ही जा सकेंगे।  इसके अलावा, प्रति किलोमीटर दर भी आठ रुपये से बढ़ाकर साढ़े नौ रुपये कर दी गई है। यह किराये में करीब 18.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने अपनी अधिसूचना में कहा कि यह आम जनता और ऑटो रिक्शा ऑपरेटरों की जानकारी के लिए है कि राष्ट्रीय राजधानी में तत्काल प्रभाव से ऑटो रिक्शा के भाड़े में संशोधन किया जा रहा है। 

एक सरकारी बयान में बताया गया है कि नयी दर से किराया वसूलने के लिए ऑटो के मीटरों को ‘री-कैलिब्रेटिड’ किया जाएगा, जिसमें करीब डेढ़ महीना लगेगा और तब तक ऑटो वाले भाड़े की नयी दरों के हिसाब से किराया वसूलेंगे। सरकार ने प्रतीक्षा शुल्क 0.75 रुपये प्रति मिनट तय किया है। भले ही ऑटो यातायात सिग्नल पर फंसा हो, यह शुल्क देना होगा। सामान शुल्क साढ़े सात रुपये होगा। 

ऑटो के किराये में बढ़ोतरी विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले की गई है। इसका असर शहर में चलने वाले 90,000 से ज्यादा ऑटो रिक्शा वालों पर पड़ेगा,  जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में‘आप’ का जमकर समर्थन किया था। अब 'आप' की सरकार ने  विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सरकार के इस फैसले को उनका वोटबैंक हासिल करने की कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा है। (पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है