लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस से दिल्ली दंगे की आरोपी गुलफिशा फातिमा की जमानत याचिका पर मांगा जवाब

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 11, 2022 14:43 IST

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और जस्टिस रजनीश भटनागर की बेंच ने दिल्ली दंगे के मामले में लोअर कोर्ट द्वारा फातिमा की जमानत याचिका खारिज होने पर दाखिल की गई जमानत याचिका की सुनवाई करने हुए दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली दंगे की आरोपी गुलफिशा फातिमा की याचिका पर पुलिस से जवाब मांगाकोर्ट ने मामले में अगली तारीख देते हुए कहा हमें फातिमा पर लगाए आरोपों को एक्जामिन करना होगाहाईकोर्ट पिछले जून में आरोपी आसिफ इकबाल तन्हा, नताशा नरवाल और देवांगना कलिता को जमानत दे चुका है

दिल्ली:दिल्ली हाईकोर्ट ने देश की राजधानी दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए दंगों के मामले में छात्रा और एक्टिविस्ट गुलफिशा फातिमा की जमानत याचिका पर बुधवार को पुलिस से जवाब मांगा।

मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और जस्टिस रजनीश भटनागर की बेंच ने लोअर कोर्ट द्वारा फातिमा की जमानत याचिका खारिज होने पर दाखिल की गई याचिका की सुनवाई करने हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।

दोनों जजों की बेंच ने इस मामले में सुवनाई के लिए 14 जुलाई को अगली तारीख देते हुए कहा, "हमें फातिमा पर लगाए गए आरोपों को एक्जामिन करना होगा।"

वहीं फातिमा की ओर से कोर्ट में पेश हुए वकील ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए कहा कि पीड़िता बीते दो साल से जेल में बंद है, जबकि उसका कोई वाजिब कारण सामने नहीं है। इसलिए पीड़िता अपने जमानत के लिए हाईकोर्ट से गुहार कर रही है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक दिल्ली दंगे की आरोपी फातिमा ने हाईकोर्ट से पहले लोअल कोर्ट में बेल के लिए अप्लाई किया था लेकिन निचली अदालत 16 मार्च को उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था और साथ ही लोअर कोर्ट ने फातिमा के अलावा एक और सह अभियुक्त तसलीम अहमद की जमानत अर्जी को भी खारिज कर दिया था।

दिल्ली दंगे के मामले में दिल्ली पुलिस ने फातिमा और अहमद सहित कई अन्य आरोपियों पर कानून गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक फरवरी 2020 में हुए दंगों में 53 लोगों की मौत हो गई थी और 700 से अधिक घायल हुए थे।

दिल्ली में यह दंगे केंद्र के नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए), 2019 और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनसीआर) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़के थे।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक्टिविस्ट खालिद सैफी, उमर खालिद, जेएनयू की छात्र नताशा नरवाल और देवांगना कलिता समेत जामिया मिल्लिया की सफूरा जरगर और 'आप' के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन सहित कई अन्य पर यूएपीए के तहत केस दर्ज किया था।

मालूम हो कि दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछले साल जून में दंगे के आरोपी आसिफ इकबाल तन्हा, नताशा नरवाल और देवांगना कलिता को जमानत दे दी थी। कोर्ट ने इन्हें जमानत देते हुए कहा था, "असहमति को दबाने की चिंता में राज्य ने विरोध करने के अधिकार और आतंकवादी के बीच की रेखा को धुंधला कर दिया है और यदि इस तरह की मानसिकता को बल मिलता है तो यह 'लोकतंत्र के लिए दुखद दिन' होगा।" (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे