लाइव न्यूज़ :

JNU मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने जेएनयू को लगाई फटकार, कहा-"हैरानी की बात है कि यूनिवर्सिटी को आंदोलनरत छात्रों के बारे में जानकारी नहीं है"

By भाषा | Updated: December 13, 2019 12:32 IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने जेएनयू से कहा कि वह उन छात्रों की शैक्षणिक जानकारी देने वाला हलफनामा दायर करे, जिनके खिलाफ अवमानना याचिका दायर की गई है ।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में छात्र पिछले कई दिनों से लगातार इस मामले को लेकर मार्च निकाल रहे हैं ।दरअसल, जेएनयू से जब आंदोलन कर रहे छात्रों के बारे में जानकारी मांगी गई तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा कि उनके पास इन छात्रों के बारे में जानकारी नहीं है।

जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में पीस बढ़ने के मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कुछ आंदोलन करने वाले छात्रों के खिलाफ कोर्ट में अवमानना याचिका दायर किया था। इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को फटकार लगाई है। दरअसल, जेएनयू से जब आंदोलन कर रहे छात्रों के बारे में जानकारी मांगी गई तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा कि उनके पास इन छात्रों के बारे में जानकारी नहीं है।

इसके बाद कोर्ट ने कहा कि यह ‘हैरानी’ की बात है कि जेएनयू को उन आंदोलनरत छात्रों के बारे में कोई जानकारी नहीं है जिनके खिलाफ उसने अवमानना की याचिका दायर की है । दिल्ली उच्च न्यायालय ने जेएनयू से कहा कि वह उन छात्रों की शैक्षणिक जानकारी देने वाला हलफनामा दायर करे, जिनके खिलाफ अवमानना याचिका दायर की गई है ।

बता दें कि फीस बढ़ने के मामले में पिछले सोमवार को दिल्ली पुलिस के निर्देशों के बाद मध्य दिल्ली में तीन मेट्रो स्टेशनों पर बंद किये गये थे। दरअसल , जेएनयू के छात्र फीस बढ़ने के मामले पर ही मार्च कर रहे थे।  इसे ध्यान में रखते हुए लुटियन दिल्ली में विभिन्न मुद्दों को लेकर मेट्रों स्टेशनों को बंद किया गया था।  

इस मामले में छात्र पिछले कई दिनों से लगातार इस मामले को लेकर मार्च निकाल रहे हैं और यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। विरोध को दबाने के लिए जेएनयू द्वारा छात्रों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर किया गया था। जिसके बाद मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जेएनयू को फटकार लगाई है। 

 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्लीदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब