लाइव न्यूज़ :

नागरिकों के लिए शुद्ध और स्वास्थ्यकर दूध की आपूर्त्ति सुनिश्चित कीजिए, मवेशी चारा के बजाय कचरा न खाएं, दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार को दिया आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2023 16:41 IST

मुख्य न्यायाधीश सतीश चन्द्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने एक महिला वकील की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए पिछले महीने उक्त आदेश पारित किया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्लीवासियों के लिए शुद्ध दूध की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश प्रशासन को दे।अदालत ने याचिकाकर्ता को अधिकारियों के समक्ष अभ्यावेदन देने की स्वतंत्रता भी प्रदान की।समस्याओं की शिकायत प्रशसान से करती हैं तो इसे कानून के अनुरूप माना जाएगा।

नई दिल्लीः दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी की सरकार से कहा कि वह नागरिकों के लिए शुद्ध और स्वास्थ्यकर दूध की आपूर्त्ति सुनिश्चित करे, साथ ही, यह भी सुनिश्चित करे कि मवेशी चारा के बजाय कचरा न खाएं, क्योंकि इसका दूध की गुणवत्ता और उसका सेवन करने वालों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

मुख्य न्यायाधीश सतीश चन्द्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने एक महिला वकील की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए पिछले महीने उक्त आदेश पारित किया। अर्जी में अदालत से अनुरोध किया गया था कि वह दिल्लीवासियों के लिए शुद्ध दूध की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश प्रशासन को दे।

दिल्ली सरकार के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि शहर के निवासियों को शुद्ध दूध मुहैया कराने के लिए समुचित प्रयास किये जा रहे हैं और इस संबंध में पहले से नियमावली मौजूद है। उन्होंने आगे कहा कि अगर याचिकाकर्ता अपनी समस्याओं की शिकायत प्रशसान से करती हैं तो इसे कानून के अनुरूप माना जाएगा। अदालत ने कहा कि सरकार के रुख के मद्देनजर इस मामले में ‘‘आगे कोई आदेश पारित करने की जरूरत नहीं है।’’ अदालत ने याचिकाकर्ता को अधिकारियों के समक्ष अभ्यावेदन देने की स्वतंत्रता भी प्रदान की।

पीठ ने कहा, ‘‘राज्य सरकार (जीएनसीटीडी) दिल्ली के निवासियों को शुद्ध दूध उपलब्ध कराने के लिए समुचित कदम उठाए और सुनिचित करे कि मवेशी कचरा, प्लास्टिक और कागज आदि न खाएं, क्योंकि इससे गायों के दूध की गुणवत्ता खराब होगी और उसका सेवन करने वालों पर दुष्प्रभाव होगा।’’ 

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील