लाइव न्यूज़ :

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले 2012 में गिरफ्तार व्यक्ति को जमानत दी

By भाषा | Updated: December 23, 2021 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने मादक पदार्थ तस्करी मामले में वर्ष 2012 में गिरफ्तार व्यक्ति को जमानत प्रदान की और कहा कि अपराधी किसी तरह की दया के पात्र नहीं होते, हालांकि वह सुनवाई में देरी के कारण जेलों में बंद कैदियों की दुर्दशा को नजरअंदाज नहीं कर सकती।

इस मामले में 150 किलोग्राम केटामाइन हाइड्रोक्लोरोइड जब्त की गई थी।

न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि तेजी से सुनवाई सुनिश्चित किए बिना किसी को निजी स्वतंत्रता से वंचित करना संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है। इसके साथ ही अदालत ने याचिकाकर्ता आरोपी को एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी की कीमत की दो जमानत देने पर रिहा करने का निर्देश दिया।

न्यायाधीश ने पाया कि मादक पदार्थों का समाज पर हानिकारक प्रभाव है और इसके परिणाम आर्थिक नुकसान से लेकर सामाजिक विघटन के रूप में व्यापक स्तर पर महसूस किए जा सकते हैं।

हालांकि, उन्होंने कहा कि मौजूदा मामले में याचिकाकर्ता को नौ साल पहले उस अपराध के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसके तहत न्यूनतम 10 साल सजा का प्रावधान है और बिना सजा सुनाए ही प्रक्रिया ही अपने आप में सजा साबित हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया