लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाईकोर्ट ने महामारी में वकीलों को कोट, गाउन और शेरवानी पहनने से छूट दी

By भाषा | Updated: May 26, 2020 14:58 IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने महामारी के दौरान आभासी तौर पर अपने सामने पेश होने वाले वकीलों को सोमवार को कोट, गाउन, शेरवानी और जैकेट पहनने से छूट दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली उच्च न्यायालय ने महामारी के दौरान आभासी तौर पर अपने सामने पेश होने वाले वकीलों को सोमवार को कोट, गाउन, शेरवानी और जैकेट पहनने से छूट दे दी।यह छूट जिला अदालतों के वकीलों के लिये भी होगी। अदालत द्वारा जारी एक प्रशासनिक आदेश में कहा गया कि वकीलों को हालांकि संभ्रांत दिखने वाले गरिमापूर्ण कपड़े पहनने होंगे।

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने महामारी के दौरान आभासी तौर पर अपने सामने पेश होने वाले वकीलों को सोमवार को कोट, गाउन, शेरवानी और जैकेट पहनने से छूट दे दी। यह छूट जिला अदालतों के वकीलों के लिये भी होगी। अदालत द्वारा जारी एक प्रशासनिक आदेश में कहा गया कि वकीलों को हालांकि संभ्रांत दिखने वाले गरिमापूर्ण कपड़े पहनने होंगे।

इसमें कहा गया, “कोविड-19 के प्रसार को और रोकने के मद्देनजर, यह अधिसूचित किया जाता है कि अगले आदेश तक उच्च न्यायालय या निचली अदालतों के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंस या अन्यथा पेश होने वाले वकीलों को गाउन, कोट, शेरवानी, अचकन, चपकन और जैकेट पहनने से छूट होगी।” आदेश में कहा गया, “उन्हें हालांकि संभ्रांत और गरिमापूर्ण तरीके से कपड़े पहनने होंगे और उनसे बाकी के ड्रेस कोड के पालन की उम्मीद की जाती है।”

इसमें कहा गया कि यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा। कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन के मद्देनजर उच्च न्यायालय 25 मार्च से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये जरूरी मामलों की सुनवाई कर रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोर्टदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत