लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: विधान सभा विशेषाधिकार समिति के सामने हाजिरी मामले में हाई कोर्ट आज करेगा अंशु प्रकाश की याचिका पर सुनवाई

By भारती द्विवेदी | Updated: March 5, 2018 12:55 IST

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आम आदमी पार्टी के विधायकों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। मामले में आम आदमी पार्टी के दो विधायक गिरफ्तार हैं। दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल के घर का सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किया था।

Open in App

नई दिल्ली, 5 मार्च: दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की याचिका पर सोमवार (पाँच मार्च) को सुनवाई करेगा। अंशु प्रकाश ने हाई कोर्ट से  दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के उस आदेश पर रोक लगाने की मांग की है जिसमें उनके समेत तीन आईएएस अफसरों को सोमवार दोपहर 3 बजे समिति के सामने हाजिर होने के लिए कहा गया है।

दरअसल 19 फरवरी को दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने ये आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनके सामने उनके पार्टी के 2 विधायकों ने उनके साथ कथित मारपीट की थी। जिसके बाद दोनों आरोपी विधायकों को प्रकाश जारवाल और अमानतुल्ला खान गिरफ्तार किया गया।  बाद में मामले की जांच करते हुए दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री ्अरविंद केजरीवाल के आवास पर सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया।

आम आदमी पार्टी अंशु प्रकाश द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार करती रही है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि अंशु प्रकाश और दिल्ली के कुछ और नौकरशाह भारतीय जनता पार्टी (बीेजपी) के इशारे पर काम कर रहे हैं। अंशु प्रकाश ने आम आदमी पार्टी के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया।

अंशु प्रकाश दिल्ली सरकार के सचिवों की बैठक में पिछले हफ्ते इस शर्त पर राजी हुए कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नौकरशाहों को आश्वासन देंगे कि उनके संग मारपीट नहीं होगी। पुलिस द्वारा कराई गई अंशु प्रकाश के मेडिकल रिपोर्ट में उन्हें चोट लगने की पुष्टि हुई थी। पुलिस इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से भी पूछताछ कर सकती है।

टॅग्स :अंशु प्रकाशआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए