लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान भारत योजना को नहीं लागू करेगी दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- यहां की 100% जनता को बेहतर हेल्थ स्कीम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2019 15:03 IST

मोदी सरकार द्वारा 2018 के सितंबर में 'आयुष्मान भारत योजना' (Ayushman Bharat Yojana) शुरू की गई। इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) के नाम से भी जाना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष  मनोज तिवारी  3जून को यह कहा था कि अगर अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लिए कुछ करना चाहते हैं तो आयुष्मान और प्रधानमंत्री आवास भी योजना लागू करें। सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करा रही है। 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत को दिल्ली में लागू करने पर पलटवार किया है। सत्येंद्र कुमार जैन का कहना है कि दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने की बिल्कुल आवश्यक नहीं है। सत्येंद्र कुमार जैन ने कहा है कि आयुष्मान योजना को यूपी-हरियाणा में लागू तो किया गया है, लेकिन मरीजों को वहां से यहां (दिल्ली) इलाज के लिए क्यों भेजा जा रहा है? अगर दिल्ली में इसे लागू किया जाता है तो इससे क्या होगा? दिल्ली की जनसंख्या 2 करोड़ है, 10 लाख लोग लाभान्वित होंगे। हम ऐसा नहीं करेंगे। 

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष  मनोज तिवारी  3जून को यह कहा था कि अगर अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लिए कुछ करना चाहते हैं तो आयुष्मान और प्रधानमंत्री आवास भी योजना लागू करें।

सत्येंद्र कुमार जैन ने कहा, हम पूरी दिल्ली में 100 प्रतिशत लोगों को हेल्थ स्कीम दे रहे हैं। हम पिक और चूज करने की नीति को नहीं अपनाते हैं। आयुष्मान भारत योजना की दिल्ली में कोई जरूरत नहीं है। दिल्ली की अमीर और गरीब दोनों जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। ये दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी है कि पूरे दिल्ली वासियों को वक्त पर और अच्छे स्वास्थ्य सुविधाएं मिले। 

मोदी सरकार द्वारा 2018 के सितंबर में 'आयुष्मान भारत योजना' (Ayushman Bharat Yojana) शुरू की गई। इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) के नाम से भी जाना जाता है। सरकार इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करा रही है। 

आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाने के लिए औप इसकी जानकारी के लिए सरकार का हेल्पलाइन नंबर 14555 है, जिसपर पर आप फोन करके पूरी जानकारी पा सकते हैं।  प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का एक और हेल्पलाइन नंबर 1800 111 565 भी है। यह नंबर 24 घंटे चालू रहता है। 

टॅग्स :दिल्लीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत