लाइव न्यूज़ :

हाईकोर्ट ने दिल्ली और केंद्र सरकार से मांगा जवाब, पब्लिक प्लेस पर क्यों नहीं ब्रेस्टफीडिंग की सुविधा?

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 19, 2018 03:55 IST

दिल्ली हाईकोर्ट में ये याचिका नौ माह के अव्यान ने अपनी मां नेहा रस्तोगी के जरिए दायर की है। इस याचिका में सार्वजनिक स्थानों पर स्तनपान और देखभाल कक्ष बनाने की मांग की है।

Open in App

नई दिल्ली, 19 जुलाई:  दिल्ली हाई कोर्ट ने सार्वजनिक स्थानों स्तनपान (ब्रेस्टफीडिंग) की सुविधा मुहैया कराने की मांग पर केंद्र और दिल्ली सरकार, सिविक बॉडीज से जवाब मांगा है। ये याचिका नौ माह के अव्यान ने अपनी मां नेहा रस्तोगी के जरिए दायर की है। इस याचिका में सार्वजनिक स्थानों पर स्तनपान और देखभाल कक्ष बनाने की मांग की है। हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा कि जब दुनियाभर में यह सुविधा है तो यहां क्यों नहीं है? 

हाईकोर्ट ने अथॉरिटीज का ध्यान खींचते हुए कहा कि दुनियाभर में महिलाओं को यह सुविधा मुहैया कराई जा रही है। सिर्फ हमारे यहां ही नहीं है, ऐसा क्यों? ऐक्टिंग चीफ जस्टिस गीता मित्तल और जस्टिस सी. हरि शंकर की बेंच ने कहा है कि ये बहुत जरूरी है कि इस मामे को जमीन पर अधिकार रखने वाली सभी एजेंसियां और सिविक बॉडीज देखें।

सबरीमाला मंदिर में पुरुषों की तरह महिलाओं को भी प्रवेश का अधिकार मिले: सुप्रीम कोर्ट

कोर्ट ने इस मामले में तीनों एमसीडी, डीडीए के अलावा केंद्र और दिल्ली सरकार को भी नोटिस भेजा है। कोर्ट ने कहा कि एयरपोर्ट पर भी बच्चों के ब्रेस्टफीडिंग की सुविधा नहीं है। हाई कोर्ट ने इस मामले को निपटाने के लिए सभी अथॉरिटीज की ओर से की गई कार्रवाई पर चार हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा है। मामले पर अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी। 

इस याचिका में कहा गया है कि इस मामले में  दिशा-निर्देश बनाने का निर्देश सरकार को दिया जाए। सार्वजनिक जगहों पर बच्चों को ब्रेस्टफीडिंग की सुविधा मुहैया कराने की मांग की गई है। याचिका में यह भी कहा गया है कि ब्रेस्टफीडिंग की सुविधा ना होने के कारण महिलाओं के निजता व जीवन के संवैधानिक अधिकार का हनन होता है। किसी यात्रा के दौरान पब्लिक प्लेस में  ब्रेस्टफीडिंग कराना बेहद मुश्किल होता है। याचिका में यह भी कहा गया है कि सार्वजनिक स्थान पर  ब्रेस्टफीडिंग कराने से महिलाओं को यौन शोषण का भी शिकार होना पड़ता है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टदिल्ली सरकारअरविन्द केजरीवालमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां