लाइव न्यूज़ :

Delhi-Haryana Border Seal: हरियाणा सरकार के आरोप के बाद दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पूरी तरह से सील, कल से पास बिना नहीं मिलेगी एंट्री

By स्वाति सिंह | Updated: April 27, 2020 21:32 IST

हरियाणा सरकार के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि दिल्ली से उनके राज्य में कोरोना वायरस के मरीज आ रहे हैं। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री और गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कहा है कि वह वहां काम करने वाले लोगों के लिए रहने का इतंजाम करें, जिससे हरियाणा में कोरोना वायरस ना फैले।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-हरियाणा के सभी बॉर्डर को मंगलवार को सील कर दिया जाएगा।केवल पासधारकों को ही आने-जाने की इजाजत होगी।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने अपनी सीमाएं सील की हैं। इसी बीच बताया जा रहा है कि दिल्ली-हरियाणा के सभी बॉर्डर को मंगलवार को सील कर दिया जाएगा। इस दौरान केवल पासधारकों को ही आने-जाने की इजाजत होगी। वहीं, हरियाणा पहले ही दो अन्य सीमाओं सोनीपत और झज्जर को सील कर चुका है।

NDTV में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा, 'मंगलवार से शहरों के बीच यात्रा करने के लिए सरकार द्वारा जारी पास की आवश्यकता होगी। यहां तक कि स्वास्थ्य देखभाल श्रमिकों, मीडिया कर्मचारियों और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वालों को पास की आवश्यकता होगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में भी इसी तरह के प्रतिबंध लागू किए गए थे। हरियाणा के पुलिस प्रमुख मनोज यादव ने कहा, 'अभी तक हमने केवल दिल्ली से लगे सोनीपत और झज्जर की सीमाओं को सील किया था, लेकिन अब गुड़गांव और फरीदाबाद की सीमाओं को भी सील करने का फैसला लिया गया।

बता दें कि हरियाणा सरकार के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि दिल्ली से उनके राज्य में कोरोना वायरस के मरीज आ रहे हैं। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री और गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कहा है कि वह वहां काम करने वाले लोगों के लिए रहने का इतंजाम करें, जिससे हरियाणा में कोरोना वायरस ना फैले। इसी वजह से हरियाणा ने सभी अंतरराज्यीय सीमाओं, विशेष रूप से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली बॉर्डर सील कर दिए हैं। दिल्ली से सेट  झज्जर, गुड़गांव, फरीदाबाद और पलवल जिलों में पुलिस की तैनाती को भी बढ़ा दिया गया है। तैनाती के अलावा, वैध दस्तावेजों के साथ प्रवेश करने वालों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज ने कहा कि राज्य सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली सरकार में काम कर रहे हरियाणा के निवासियों के ठहरने के लिये इंतजाम करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि पता चला है कि सोनीपत, गुड़गांव और फरीदाबाद समेत एनसीआर के जिलों में कोरोना वायरस के कई रोगी दिल्ली में कोविड-19 की चपेट में आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्लीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए