लाइव न्यूज़ :

LG को दिल्ली का बॉस घोषित करने वाले कानून के खिलाफ हाईकोर्ट ने सुनवाई टाली, कहा- सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे

By विशाल कुमार | Updated: April 7, 2022 13:39 IST

जीएनसीटीडी संशोधन कानून दिल्ली के उपराज्यपाल को 'दिल्ली की सरकार' घोषित करके चुनी हुई सरकार की तुलना में व्यापक अधिकार देता है। कानून यह भी प्रावधान करता है कि दिल्ली सरकार के मंत्रिपरिषद के निर्णयों पर कोई कार्यकारी कार्रवाई करने से पहले, एलजी द्वारा निर्दिष्ट सभी मामलों पर एलजी की राय ली जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देजीएनसीटीडी संशोधन कानून एलजी को चुनी हुई सरकार की तुलना में व्यापक अधिकार देता है।हाईकोर्ट ने कहा कि एक समान चुनौती सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विचाराधीन है।हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता से मौखिक तौर पर कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे।

नई दिल्ली:दिल्ली हाईकोर्ट ने आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (जीएनसीटीडी) संशोधन अधिनियम, 2021 के अधिकार को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई स्थगित कर दी।

बता दें कि, जीएनसीटीडी संशोधन कानून दिल्ली के उपराज्यपाल को 'दिल्ली की सरकार' घोषित करके चुनी हुई सरकार की तुलना में व्यापक अधिकार देता है। कानून यह भी प्रावधान करता है कि दिल्ली सरकार के मंत्रिपरिषद के निर्णयों पर कोई कार्यकारी कार्रवाई करने से पहले, एलजी द्वारा निर्दिष्ट सभी मामलों पर एलजी की राय ली जाएगी।

हाईकोर्ट ने कहा कि एक समान चुनौती सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विचाराधीन है और मामले को कल, यानी 8 अप्रैल को कोर्ट नंबर 1 में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता से मौखिक तौर पर कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे। हमें उस पर मेहनत क्यों करना चाहिए?

यह जनहित याचिका अधिवक्ता विश्वनाथ अग्रवाल और श्रीकांत प्रसाद ने दायर की हैं। अग्रवाल ने अपनी याचिका में कहा है कि अधिनियमन दिल्ली के एनसीटी बनाम भारत संघ में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के विपरीत है और केशवानंद भारती मामले में स्पष्ट रूप से गणतांत्रिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था के सिद्धांत के विपरीत है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली सरकारदिल्ली के उपराज्यपालदिल्ली हाईकोर्टसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया