लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार शुरू करेगी मुफ्त इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स, 18 से 35 साल के युवा ले सकेंगे दाखिला, सीएम अरविंद केजरीवाल का एलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2022 16:44 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एलान किया कि दिल्ली सरकार शहर के 50 केंद्रों पर ‘‘अंग्रेजी बोलने का कोर्स’’ शुरू करेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे18-35 वर्ग का कोई भी व्यक्ति इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकता है।पहले चरण में एक लाख विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में दाखिला दिया जाएगा।अंग्रेजी में संवाद के कौशल में सुधार किया जाएगा।

नई दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के लिए एक नए कोर्स का ऐलान किया है। सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार खास कर गरीबों, लोअर मिडिल और मिडिल क्लास के बच्चों के लिए एक कोर्स लेकर आई है।

ये कोर्स उन्हें अंग्रेजी सिखाने के लिए है ताकि उन्हे नौकरी में दिक्कत न आए। केजरीवाल ने ये भी बताया कि इस कोर्स के तहत जिन बच्चों ने 12वीं कर ली है लेकिन उनकी कम्युनिकेशन स्किल कमजोर है और उन बच्चों को अंग्रेजी की बेसिक नॉलेज है, पहले चरण में उन्हें स्पोकन इंगलिश सिखाई जाएगी।

अरविंद केजरीवाल के मुताबिक इस कोर्स का मकसद है कि बच्चों को आसानी से नौकरी मिल जाए और उनका पर्सनैलिटी डेवलपमेंट भी हो। दिल्ली सरकार को उम्मीद है कि इस कोर्स के लिए बहुत डिमांड भी होगी। 

दिल्ली सरकार शुरू करेगी इंटरनेशनल लेवल का कोर्स 

बता दें शनिवार को सीएम केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की तरफ से 50 सेंटरों पर इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स शुरू करने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ये कोर्स इंटरनेशनल लेवल का होगा।  दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी इस कोर्स को चलाएगी। 

3 से 4 महीने चलने वाले इस कोर्स में 18 से 35 साल के युवा ट्रेनिंग ले पाएंगे। वहीं इंटरनेशल कोर्स होने के चलते मैकमिलन और वर्ड्सवर्थ के साथ टाइअप किया जाएगा। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी इसका एसेसमेंट करेगी।

इवनिंग और वीकेंड कोर्स की होगी सुविधा

खास बात ये है कि इस कोर्स में नौकरी कर रहे लोगों के लिए इवनिंग और वीकेंड कोर्स की सुविधा भी होगी जिससे उन्हे नौकरी न छोड़नी पड़े। जानकारी के मुताबिक कोर्स फ्री है लेकिन कोर्स शुरू होने से पहले सिक्योरिटी के तौर पर 950 रूपए जमा करने होंगे। ये पैसे कोर्स खत्म होने के बाद लौटा दिए जाएंगे।

दिल्ली सरकार का मानना है कि कोर्स करने वालें इसको सीरियस ले इसलिए 950 रुपए जमा कराए जाऐंगे।सीएम केजरीवाल ने कोर्स का एलान करते हुए ये भी कहा कि हम नहीं चाहते हमारे बच्चे किसी भी क्षेत्र में दूसरे बच्चों से कमजोर हो तो दिल्ली सरकार ऐसे बच्चों के लिए स्पोकन इंग्लिश का कार्यक्रम लेकर आई है। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालएजुकेशनदिल्लीदिल्ली सरकारAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप