लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार मार्च 2023 तक यमुना का प्रदूषण 90 प्रतिशत तक कम करेगी

By भाषा | Updated: November 18, 2020 20:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली जल बोर्ड मार्च 2023 तक यमुना का प्रदूषण 90 फीसदी तक कम करेगा।

एक समीक्षा बैठक में बोर्ड के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री केजरीवाल और जल मंत्री सत्येंद्र जैन को इस बाबत विस्तृत योजना पेश की।

इसमें, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आने वाले करीब 150 एमजीडी प्रदूषित पानी को प्राकृतिक झीलों और वातन पद्धति के जरिए शोधित करना शामिल है।

बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे, छोटे और बड़े नालों के गंदे पानी को सीवेज शोधन संयंत्रों में पहुंचाया जाएगा। तीसरे मौजूदा एसटीपी की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा।

बयान में बताया गया है कि बोर्ड पूरी दिल्ली के सैप्टिक टैंकों से कीचड़ उठाएगा और इसका इस्तेमाल बिजली और गैस बनाने के लिए बायो गैस संयंत्रों में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि मार्च 2023 तक यमुना का 90 फीसदी प्रदूषण खत्म हो जाए।

सरकार शोधित जल के पुनःउपयोग की क्षमता को प्रतिदिन 400 मिलियन गैलन तक बढ़ाएगी। अधिक शोधित जल का इस्तेमाल झीलों, वनों, बागवानी, भूजल पुनर्भरण और सिंचाई उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos