दिल्ली सरकार संचालित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र लगा
By भाषा | Published: May 11, 2021 12:17 AM2021-05-11T00:17:30+5:302021-05-11T00:17:30+5:30
नयी दिल्ली, 10 मई दिल्ली सरकार द्वारा संचालित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में एक प्रेशर स्विंग एड्सॉर्प्शन (पीएसए) ऑक्सीजन संयंत्र लगाया गया है जो वहां 115 बिस्तरों के लिए जीवन रक्षक गैस की आपूर्ति कर सकता है।
दिल्ली सरकार के संवाद और विकास आयोग और बांसुरी चैरिटेबल सोसाइटी के संयुक्त प्रयासों से इस संयंत्र की स्थापना हुई है।
ऑक्सीजन संकट से निपटने में मदद के लिए एमवीएस इंजीनियरिंग द्वारा पीएसए संयंत्र की स्थापना की गई। यह जानकारी सोमवार को कंपनी के एक बयान में दी गई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।