लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने बढ़ाया ऑटो-टैक्सी का किराया, चेक करें नए रेट, जनता की जेब पर बढ़ेगा बोझ

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 11, 2023 18:17 IST

ऑटो-टैक्सी किराए की नई दरें दिल्ली सरकार द्वारा जारी कर दी गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने ऑटो-टैक्सी किराए की नई दरें जारी कर दी हैं।दिल्ली सरकार ने बुधवार को ऑटो-टैक्सी किराए की नई दरों को अधिसूचित किया।

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार द्वारा संशोधित दरों को अधिसूचित करने के बाद अब दिल्ली में टैक्सी और ऑटो-रिक्शा किराए पर लेना अधिक महंगा होगा। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी (ब्लैक एंड येलो टॉप) का किराया बढ़ा दिया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि संशोधित किराया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में ऑटो-रिक्शा और टैक्सियों के ऑपरेटरों द्वारा प्रभार्य है। 

जानकारी के अनुसार, ऑटो मीटर अब 25 रुपये के बजाय 30 रुपये पर डाउन होगा और उसके बाद प्रति किलोमीटर किराया 9.5 रुपये के बजाय 11 रुपये होगा। इसके अलावा यात्रियों को अब गैर-एसी टैक्सियों के लिए न्यूनतम किराया 40 रुपये के बाद 17 रुपये प्रति किलोमीटर देना होगा। पहले यह शुल्क 14 रुपये प्रति किलोमीटर था जबकि एसी टैक्सी का किराया 16 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। 

रात का शुल्क (रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच) किराए का 25 प्रतिशत होगा, प्रतीक्षा शुल्क (यातायात में फंसे या बेहद धीमी गति से चलने वाले प्रत्येक मिनट के लिए 0.75 पैसा प्रति मिनट)। 'बेहद धीमी' को 10 मिनट में एक किमी से कम की दूरी के रूप में परिभाषित किया गया है। बड़े पीस के लिए लगेज चार्ज 10 रुपये प्रति पीस होगा। शहर में सीएनजी की कीमतों में वृद्धि के बाद सरकार ने किराया निर्धारण समिति की सिफारिशों पर शुल्कों में संशोधन किया है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब