लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने बाजारों को फिर खोलने का प्रस्ताव दिया, उपराज्यपाल ने आग्रह ठुकराया : गोयल

By भाषा | Updated: May 29, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई आम आदमी पार्टी (आप) की वाणिज्य शाखा के समन्वयक बृजेश गोयल ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने बाजारों को फिर से खोलने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन उपराज्यपाल और डीडीएमए के अध्यक्ष अनिल बैजल ने इसे ठुकरा दिया। इस दावे को बैठक में मौजूद एक वरिष्ठ सूत्र ने ‘‘निराधार, झूठा और गुमराह करने वाला’’ करार दिया।

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के अध्यक्ष गोयल ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि बैजल बाजार खोलने के विचार से सहमत नहीं थे लेकिन उद्योगों एवं निर्माण गतिविधियों को मंजूरी दे दी गई।

उन्होंने दावा किया, ‘‘दिल्ली सरकार ने बाजारों को खोलने का प्रस्ताव दिया लेकिन उपराज्यपाल और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल बैजल ने इसे खारिज कर दिया।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा को सोशल मीडिया पर यह झूठ नहीं फैलाना चाहिए कि दिल्ली सरकार ने बाजारों को खोलने की अनुमति नहीं दी क्योंकि राज्यपाल ने इसे मंजूरी नहीं दी।

बैठक में मौजूद एक वरिष्ठ सूत्र ने कहा, ‘‘बयान निराधार, झूठा और गुमराह करने वाला है। डीडीएमए की बैठक में प्रस्ताव देने या चर्चा करने की बात छोड़िए, बाजारों का मामला तो एजेंडा में भी नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी