लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भाजपा विधायक के पकड़े पैर, जानिए वजह

By रुस्तम राणा | Updated: October 5, 2024 17:55 IST

इस तस्वीर पर दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस तस्वीर पर उन्होंने कहा है कि मुझे गर्व है अपने मंत्रियों पर जो लोगों के काम करवाने के लिए किसी के पैरों में भी लेट जाते हैं।

Open in App

नई दिल्ली:दिल्ली में बस मार्शल्स की बहाली का मुद्दा गरमाया हुआ है। इस बीच दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज की एक तस्वीर सामने आई। इसमें वे भाजपा नेता विजेंद्र गु्प्ता का पैर पकड़ लिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री आतिशी अपनी कार छोड़कर विजेंद्र गुप्ता की कार में बैठ गईं। दिल्ली विधानसभा पहले ही सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर चुकी है। अब इस तस्वीर पर दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

इस तस्वीर पर उन्होंने कहा, "मुझे गर्व है अपने मंत्रियों पर जो लोगों के काम करवाने के लिए किसी के पैरों में भी लेट जाते हैं। मेरी LG साहिब और बीजेपी वालों से विनती है कि इस मुद्दे पर और राजनीति ना करें और तुरंत बस मार्शलों को नौकरी पर रखा जाए।" बाद में दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज, आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडे और अन्य पार्टी नेताओं को शनिवार को बस मार्शलों के मुद्दे पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करते समय हिरासत में लिया गया।

यह दूसरी बार है जब बसों में मार्शलों की बहाली की मांग कर रहे सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया। पिछले साल अक्टूबर में वीके सक्सेना द्वारा बस मार्शलों की सेवाएं समाप्त किए जाने के बाद से ही ये बस मार्शल अपनी बहाली के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को वीके सक्सेना ने बस मार्शलों से मुलाकात की। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, आप और भाजपा विधायकों के साथ, बस मार्शलों की बहाली के मुद्दे पर एक नोट सौंपने और उस पर उनकी मंजूरी लेने के लिए वीके सक्सेना के कार्यालय गईं। 

टॅग्स :दिल्लीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां