लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के उपचार के लिए दिल्ली में बन रहा 'प्लाज्मा बैंक', सीएम केजरीवाल ने की प्लाज्मा दान करने की अपील

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 29, 2020 12:43 IST

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस वक्त प्लाज्मा थेरेपी से लोगों को काफी राहत मिल रही है, लेकिन इसका डोनर खोज पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में दिल्ली सरकार द्वारा बनाया जा रहा ये बैंक प्लाज्मा के जरूरतमंदों की मदद करेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे यह प्लाज्मा बैंक अगले दो दिनों में काम करना शुरू कर देगा। इसे दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ बिलरी साइंसेज में स्थापित किया जाएगा।

आइसीएमआरसे मंजूरी मिलने के बाद देश में कई अस्पतालों में प्लाज्मा थेरेपी से मरीज़ों का इलाज किया जा रहा है। लेकिन इस वक्त सबसे बड़ी मुसीबित संक्रमण से ठीक हुए मरीजों का प्लाज्मा मिलने में हो रही है। ऐसे में दिल्ली सरकार कोविड-19 मरीज़ों के उपचार के लिए प्लाज्मा बैंक बनाने जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस वक्त प्लाज्मा थेरेपी से लोगों को काफी राहत मिल रही है, लेकिन इसका डोनर खोज पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में दिल्ली सरकार द्वारा बनाया जा रहा ये बैंक प्लाज्मा के जरूरतमंदों की मदद करेगा। उन्होंने कहा कि यह प्लाज्मा बैंक अगले दो दिनों में काम करना शुरू कर देगा। इसे दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ बिलरी साइंसेज में स्थापित किया जाएगा।

सीएम केजरीवाल ने कोरोना संक्रमण से ठीक हुए लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील की है। उन्होंने कहा दिल्ली में प्लाज़्मा बैंक का निर्माण किया जाएगा। ये देश का ये पहला प्लाज़्मा बैंक होगा। कोरोना से ठीक हुए लोगो से हम अपील करते है की आपको लोगों की जान बचाने का मौका मिल रहा है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा प्लाज्मा डोनेट करें। साथ ही कहा है कि उन्हीं जरूरतमंदों को प्लाज्मा दिया जाएगा जिनके पास डॉक्टर का अनुशंसा पत्र होगा। 

ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में अब कोरोना वायरस के कुल 83077 मामले सामने आए हैं। इनमें से करीब 27 हजार मामले एक्टिव हैं, जबकि अबतक राजधानी में 2623 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील