लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने पटाखों के भंडारण, बिक्री और उपयोग पर लगाई रोक

By भाषा | Updated: September 15, 2021 18:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर दिल्ली सरकार ने हर साल दीपावली के दौरान शहर में प्रदूषण के खतरनाक स्तर तक पहुंच जाने के मद्देनजर बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों के भंडारण, बिक्री और उपयोग पर रोक लगा दी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों की जिंदगी बचाने के लिए पिछले वर्ष की तरह इस बार भी यह प्रतिबंध लगाना आवश्यक था।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पिछले तीन साल से दीपावली के समय दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है, जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।’’

केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ पिछले साल व्यापारियों द्वारा पटाखों के भंडारण के पश्चात, प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए देर से पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया, जिससे व्यापारियों को नुकसान हुआ था। सभी व्यापारियों से अपील है कि इस बार पूर्ण प्रतिबंध को देखते हुए किसी भी तरह का भंडारण न करें।’’

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने कोविड-19 महामारी के दौरान खराब वायु गुणवत्ता वाले क्षेत्रों में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के पिछले तीन वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली लगभग खराब प्रदूषण सूचकांक की श्रेणी में है। पिछले साल दिल्ली के अलावा राजस्थान, ओडिशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के 13 जिलों ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था।’’

राय ने कहा कि पिछले साल दिल्ली सरकार ने दीपावली के ठीक पहले छह नवंबर को पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस ने पटाखों की बिक्री के लिए पहले ही अस्थायी लाइसेंस जारी कर दिए थे, जिसके कारण व्यापारियों और डीलरों को नुकसान हुआ था। पटाखों की उपलब्धता के कारण लोगों द्वारा दिल्ली में पटाखे फोड़ने की घटनाएं भी हुई थीं। ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए, हमने निर्णय लिया कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) पिछले वर्ष की तरह सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री, उपयोग और भंडारण पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत