लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: केजरीवाल सरकार में गोपाल राय ने ली आजादी के शहीदों की शपथ, आमतौर पर मंत्री इस नाम पर लेते हैं शपथ

By अनुराग आनंद | Updated: February 16, 2020 13:55 IST

अरविंद केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जीत दर्ज की है। गोपाल राय दिल्ली सरकार में रोजगार, विकास, श्रम, सामान्य प्रशासन और सिंचाई मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जीत दर्ज की है। 1998 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से गोपाल राय ने समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर पूरा किया है।

दिल्ली के अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री गोपाल राय ने आजादी के शहीदों की शपथ ली। आमतौर पर ईश्वर या सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान के नाम पर शपथ ली जाती है। गोपाल राय दिल्ली सरकार में पिछली बार भी श्रम, रोजगार विकास और सामान्य प्रशासन विभाग में मंत्री थे। बता दें कि इस मौके पर केजरीवाल के साथ 6 अन्य विधायकों ने भी शपथ ली।

बता दें कि केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जीत दर्ज की है। गोपाल राय दिल्ली सरकार में रोजगार, विकास, श्रम, सामान्य प्रशासन और सिंचाई मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बाबरपुर से गोपाल राय एक बार फिर जीतकर विधायक चुने गए। उन्होंने बीजेपी के नरेश गौड़ को हराया।

1998 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से गोपाल राय ने समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर पूरा किया है। साथ ही इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छात्र विंग ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के साथ 1992 में राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत की।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत का हवाला देते हुए पार्टी नेता गोपाल राय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो दिल्ली में हो सकता है, उसे पूरे देश में भी ले जाया जा सकता है और इसके लिए तैयार हो जाएं।

अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे राय ने बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नरेश गौड़ को हराकर चुनाव जीता है। उन्होंने कहा, ‘‘ पूरा देश बदलाव चाहता है। मैं सभी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की अपील करता हूं। जो दिल्ली में हो सकता है, उसका विस्तार पूरे देश में किया जा सकता है।’’

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया