लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: केशवपुरम में एक जूता फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर मौजूद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2019 12:15 IST

बीते दिन भी राष्ट्रीय राजधानी में एक दो मंजिला हार्डवेयर फैक्टरी में शनिवार सुबह भयंकर आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App

दिल्ली के केशवपुरम में एक फैक्ट्री में आग की घटना सामने आई है। दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब आठ बजे मिली। दमकल की 22 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

बीते दिन भी राष्ट्रीय राजधानी में एक दो मंजिला हार्डवेयर फैक्टरी में शनिवार सुबह भयंकर आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग के अनुसार शाहदरा के झिलमिल क्षेत्र स्थित हार्डवेयर फैक्टरी में सुबह करीब नौ बजे आग लग गई। 

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) मेघना यादव ने बताया कि हादसे में दो महिलाएं और एक पुरुष की जान चली गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मंजू देवी (50), संगीता देवी (46) और शोएब अली (19) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 285 और 304 के तहत कारखाने के मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उद्योग मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ घटनास्थल का दौरा किया। केजरीवाल ने कहा कि घटना के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने मृतक के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। ‘आम आदमी पार्टी’ के प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘ झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग में तीन लोगों के मारे जाने की खबर से स्तब्ध हूं। दमकल विभाग कर्मियों ने प्रतिकूल स्थितियों में आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की।’’ 

विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग लगने की जानकारी सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर मिली और इसके बाद दमकल विभाग की 31 गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया। 

टॅग्स :दिल्लीअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां