लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः बवाना की थिनर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 17 गाड़ियां आग बुझाने में लगीं

By अनिल शर्मा | Updated: May 19, 2022 13:52 IST

रिपोर्ट के मुताबिक जिस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में आग लगी है वहां थिनर बनाया जाता है। आग लगने के बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि थिनर की फैक्ट्री में आग लगी हैदमकल की 17 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं

दिल्लीःदिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में आग लग गई है। रिपोर्ट के मुताबिक जिस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में आग लगी है वहां थिनर बनाया जाता है। आग लगने के बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि मौके पर दमकल की 17 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं।

गौरतलब है कि गर्मी के मौसम में दिल्ली में आए दिन कहीं न कहीं आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। बुधवार रोहिणी अदालत की दूसरी मंजिल पर न्यायाधीशों के कक्ष के पास आग लग गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा ''दूसरी मंजिल पर रोहिणी अदालत के कक्ष संख्या 210 में आग लगने की सूचना लगभग 11 बजकर 10 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। वहीं उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके के निकट एक बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को आग लग गई थी।

वहीं करीब हफ्ते भर पहले दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के करीब एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई थी जिसें 27 लोगों की जलकर मौत हो गई। मुंडका की एक इमारत में लगी भीषण आग के बाद कर्तव्य के निर्वहन में ढिलाई बरतने के आरोप में नरेला जोन के तीन अधिकारियों को मंगलवार को निलंबित कर दिया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार नरेला अंचल के लाइसेंस निरीक्षक संदीप कौशिक, सामान्य शाखा के अनुभाग अधिकारी एस के शर्मा और गृह कर विभाग के अनुभाग अधिकारी बीआर मीणा को निलंबित कर दिया गया है। बयान में कहा गया, ‘‘प्रथम दृष्टया, यह एकीकृत एमसीडी के तत्कालीन नजफगढ़ जोन के सामान्य शाखा, गृह कर विभाग और तत्कालीन भवन विभाग के अधिकारियों की ओर से ढिलाई प्रतीत होती है।

 

टॅग्स :बवानादिल्लीअग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos