लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: टिकरी बॉर्डर इलाके के एक गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 30 गाड़ियां काबू पाने में जुटीं

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 6, 2020 08:21 IST

दिल्लीः गोदाम में लगी आग आज सुबह लगी है। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की 30 गाड़ियां को मौके पर भेजा गया है और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देआग लगने की घटना टिकरी बॉर्डर इलाके की है। बताया जा रहा है कि गोदाम में भारी नुकसान हुआ है और सारा माल जलकर खाक हो गया है।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार (06 मई) सुबह एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसको बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश की जा रही है। घटना टिकरी बॉर्डर इलाके की है। बताया जा रहा है कि गोदाम में भारी नुकसान हुआ है और सारा माल जलकर खाक हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गोदाम में लगी आग आज सुबह लगी है। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की 30 गाड़ियां को मौके पर भेजा गया है और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। हालांकि आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। खबर लिखे जाने तक दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

बीते दिन दक्षिणी मुंबई में नेपियन सी रोड पर स्थित 11 मंजिला एक इमारत के एक फ्लैट में मंगलवार तड़के आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इमारत की ऊपरी मंजिलों पर फंसी दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। दो शयनकक्ष, बिजली की तार, लकड़ी के बिस्तर समेत अन्य सामान जल गया था।  आपको बता दे, 28 अप्रैल को नोएडा के छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में सेलो टेप बनाने वाली एक फैक्टरी में भयंकर आग लग गई थी। इस आग से करोड़ों का माल जलकर स्वाहा हो गया था। जिस समय आग लगी थी। उस समय फैक्टरी के अंदर 12 श्रमिक मौजूद थे। दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला था। 

सूचना पाकर दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं और चार घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था। टेप बनाने वाली फैक्टरी में केमिकल का प्रयोग किया जाता है और ड्रम व केन में भरकर रखे केमिकल, आग की चपेट में आकर बम की तरह फट रहे थे, जिसकी वजह से आग बुझाने में काफी परेशानियां हुई थीं।

टॅग्स :अग्नि दुर्घटनाभीषण आगदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप