लाइव न्यूज़ :

Delhi Fire: मनोज तिवारी का आरोप, जिस घर में आग लगी उसका मालिक AAP कार्यकर्ता

By स्वाति सिंह | Updated: December 9, 2019 16:05 IST

दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी के पास एक घर में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से बीजेपी सांसद, मनोज तिवारी ने दिल्ली अग्नि कांड के घटना स्थल का दौरा किया।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को अनाज मंडी के पास एक घर में आग लगने से 43 लोगों की जान चली गयी है। तिवारी ने आरोप लगाया कि उनके संरक्षण में यह काम चल रहा था।

 भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोमवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी की एक तथ्यान्वेषण समिति अनाज मंडी क्षेत्र में भयंकर आग लगने की दुखद घटना की जांच करेगी। इस घटना में 43 लोगों की जान चली गयी है।

मनोज तिवारी ने कहा, 'जिस घर में आग लगी उसका मालिक रेहान है। रेहान की पहचान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में हुई है। उस इलाके का काउंसलर और विधायक भी आम आदमी पार्टी के हैं।' तिवारी ने आरोप लगाया कि उनके संरक्षण में यह काम चल रहा था।

तिवारी ने कहा कि उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश मूलचंद गर्ग की अगुवाई में चार सदस्यीय समिति इस त्रासदी के पीछे के कारणों का पता लगाएगी। उन्होंने आप सरकार पर इस त्रासदी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप में शामिल होने का आरोप लगाया। तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि रविवार को जिस चार मंजिले भवन में आग लगी थी, उसका मालिक रेहान आम आदमी पार्टी का सदस्य है। 

BJP सांसद मनोज तिवारी ने पार्टी की ओर से मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की

दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी के पास एक घर में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से बीजेपी सांसद, मनोज तिवारी ने दिल्ली अग्नि कांड के घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा, "यह एक दुखद घटना है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। बीजेपी उन परिवारों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा और घायलों के परिवार को मदद स्वरूप 25000 रुपये दिए जाएंगे। "

फॉरेंसिक टीम ने अनाज मंडी भवन से नमून इकट्ठे किए

हादसे के एक दिन बाद फॉरेंसिक टीम वहां से नमूने इकट्ठा कर रही है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम चार मंजिला इमारत के अंदर है, जहां रविवार की सुबह आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए थे।

टॅग्स :मनोज तिवारीदिल्लीअग्नि दुर्घटनाभीषण आगआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया