लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार की शराब नीति पर सीबीआई जांच के दायरे में आए बड़े चेहरे, आरोपियों में विदेशी शराब की बड़ी कंपनियों और मीडिया के प्रतिनिधि

By शरद गुप्ता | Updated: August 20, 2022 18:59 IST

Delhi Excise Policy: केजरीवाल सरकार पर आरोप है कि उसने विदेशी शराब की दुकानों का कमीशन दो प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया था.

Open in App
ठळक मुद्देस्कूलों और कॉलोनियों के पास प्रतिबंधित स्थानों पर भी शराब की दुकानें खोली गई.केजरीवाल सरकार का कहना है उसने शराब नीति तत्कालीन उप राज्यपाल अनिल बैजल की सहमति से तैयार की थी.तत्कालीन कानून सचिव, गृह सचिव, वित्त सचिव और आबकारी सचिव ने मिलकर तैयार किया था.

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार की आबकारी नीति को लेकर चल रही सीबीआई जांच के दायरे में कई विदेशी शराब कंपनियों के भारतीय प्रतिनिधि और मीडिया के बड़े चेहरे आ रहे हैं.

इस मामले में सीबीआई की एफआईआर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मीडिया सलाहकार विजय नायर, एब्सोल्यूट और ग्लैनलिवेट जैसी महंगी शराब बनाने वाली कंपनी परनोद रिकर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज राय, बिंदको स्पिरिट्स के मालिक अमनदीप ढल, इंडोस्पिरिट के मालिक समीर महेंद्रु, बड़ी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा, राधा इंडस्ट्रीज के मालिक दिनेश अरोड़ा, महादेव लिकर के मालिक सनी मारवाह और नेशनल मीडिया सेंटर के अर्जुन पांडे के नाम हैं.

अर्जुन पांडे के भाई सिद्धार्थ पांडे एक राष्ट्रीय टीवी चैनल में संपादक और एंकर रहे हैं. तो वहीं विजय नायर मुंबई स्थित एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ओनली मच लाउडर के सीईओ रहे हैं. वे पिछले 8 वर्षों से आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं और उनके कई सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहे हैं.

पिछले कुछ समय से वे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मीडिया सलाहकार भी थे. एफआईआर में आरोपी बनाए गए अर्जुन पांडे ने दो वर्ष पहले एक राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल में प्रेसिडेंट सेल्स मार्केटिंग और स्ट्रेटजी के तौर पर ज्वाइन किया था. उन्हीं के चैनल के सीईओ और संपादक भूपेंद्र चौबे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निकट सहयोगी आतिशी मारलेना के बहनोई हैं.

सीबीआई की एफआईआर में कहा गया है कि समीर महेंद्रू, दिनेश अरोड़ा जैसे शराब कंपनियों के प्रतिनिधियों और मालिकों से विजय नायर और अर्जुन पांडे ने करोड़ों रुपए नगद जमा किए और मनमाफिक शराब नीति बनवाने के लिए अधिकारियों में बांटे.

ये थी गड़बड़ियां

केजरीवाल सरकार पर आरोप है कि उसने विदेशी शराब की दुकानों का कमीशन दो प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया था और स्कूलों और कॉलोनियों के पास प्रतिबंधित स्थानों पर भी शराब की दुकानें खोली गई.

सभी ने मिलकर तैयार की थी पॉलिसी

हालांकि केजरीवाल सरकार का कहना है उसने शराब नीति तत्कालीन उप राज्यपाल अनिल बैजल की सहमति से तैयार की थी. इसे तत्कालीन कानून सचिव, गृह सचिव, वित्त सचिव और आबकारी सचिव ने मिलकर तैयार किया था.

एलजी ने नहीं दी थी अनुमति

वही अनिल बैजल ने भी एक बयान जारी कर सफाई दी है कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोलने का फैसला दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार का था. उन्होंने 67 प्रतिबंधित वार्ड में दुकानें खोलने के लिए अनुमति नहीं दी थी. 

टॅग्स :दिल्ली सरकारअरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyमनीष सिसोदियादिल्लीसीबीआईCBI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए