लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने कहा- मनीष सिसोदिया सहित किसी के भी खिलाफ अभी नहीं जारी हुआ है लुकआउट सर्कुलर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2022 14:34 IST

सीबीआई ने कहा है कि अभी तक उसने मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई लुकआउट सर्कुलर जारी नहीं किया है। सीबीआई के अनुसार अभी दस्तावेजों की जांच और छंटनी की प्रक्रिया चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया समेत किसी भी आरोपी के खिलाफ नहीं जारी हुआ है अभी लुकआउट सर्कुलर: सीबीआईअभी दस्तावेजों की छंटनी चल रही है और पूछताछ के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं: सीबीआईदिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 में कथित घोटाले को लेकर सीबीआई ने शुक्रवार को मारे थे छापे

नयी दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत किसी भी आरोपी के खिलाफ ‘अभी तक’ कोई लुकआउट सर्कुलर जारी नहीं किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की छंटनी की प्रक्रिया चल रही है और संदिग्धों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं।

यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब रविवार सुबह ऐसी खबरें मीडिया में आई कि सिसोदिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। सिसोदिया ने भी इसके बाद ट्वीट कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। सिसोदिया ने इस कदम को ‘नौटंकी’ करार देते हुए दावा किया कि शुक्रवार को उनके आवास पर छापे के दौरान जांच एजेंसी को ‘कुछ नहीं मिला।’

अभी किसी के खिलाफ लुकआउट नोटिस नहीं: सीबीआई

अधिकारियों के मुताबिक, मामले में ‘अभी तक’ किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई लुकआउट सुर्कलर (एलओसी) जारी नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि सीबीआई को भी अभी तक सरकारी अधिकारियों के खिलाफ एलओसी जारी करने की आवश्यकता महसूस नहीं हुई, क्योंकि वे सरकार को बताए बिना देश छोड़कर नहीं जा सकते।

सिसोदिया दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में 15 अन्य लोगों तथा संस्थाओं के साथ नामजद हैं। सीबीआई ने शुक्रवार को सिसोदिया के आवास और कुछ नौकरशाहों तथा कारोबारियों के परिसर समेत 31 स्थानों पर छापे मारे थे।

टॅग्स :मनीष सिसोदियादिल्ली समाचारसीबीआईआम आदमी पार्टीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos