लाइव न्यूज़ :

भारत-वियतनाम के बीच कई क्षेत्रों में समझौते, डिफेंस और टेक्नोलॉजी पर जोर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 3, 2018 14:58 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के राष्ट्रपति ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

Open in App

वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग तीन देशों की भारत यात्रा पर हैं। शनिवार दोपहर उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के साथ प्रतिधिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच रक्षा, तकनीकी, कृषि, तेल और गैस के क्षेत्र में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

पीएम नरेंद्र मोदी ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने रक्षा और तकनीकी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है। दोनों देश साथ मिलकर इंडो-पैसिफिक भेत्र की शांति के लिए काम करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि हमने ऊर्जा, कृषि, वस्त्र, तेल और गैस के क्षेत्र में समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। हम दोनों देशों की बहुआयामी संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं।

इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, "सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर हमारी समग्र रणनीतिक भागीदारी को और सशक्त पर चर्चा हुई।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 में वियतनाम का दौरा किया था। इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंध रणनीतिक साझेदारी से बढ़कर समग्र रणनीतिक भागीदारी में तब्दील हो गए थे। मोदी और क्वांग आज द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसके बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। राष्ट्रपति क्वांग वियतनाम-भारत बिजनेस फोरम में भी शिरकत करेंगे।

वियतनाम भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' के तहत दक्षिणपूर्व एशिया में महत्वपूर्ण साझेदार है और मौजूदा समय में दणिक्षपूर्व एशियाई देशों के संघ (आसियान) में भारत का समन्वयक देश है। आसियान के अलावा भारत और वियतनाम पूर्वी एशिया सम्मेलन, मेकोंग गंगा सहयोग, एशिया यूरोप बैठक जैसे क्षेत्रीय फोरम में भी सहयोग कर रहे हैं।

भारत और वियतनाम का 2016-17 में व्यापार 6.24 अरब डॉलर रहा और दोनों पक्षों के बीच व्यापार को 2020 तक 15 अरब डॉलर तक बढ़ाने पर सहमति बनी। रक्षा क्षेत्र दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों का महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरा है।

*IANS से इनपुट के साथ

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम