लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections:दिल्ली में वोट देने आ रहे लोगों को फ्री टिकट देगा स्पाइसजेट, जानें क्या है प्रक्रिया

By स्वाति सिंह | Updated: February 4, 2020 08:32 IST

स्पाइसजेट का कहना है कि इन यात्रियों को बेस किराया नहीं देना होगा, उन्हें सिर्फ कर और अन्य उपकर देने होंगे। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि लोगों को इन टिकटों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और उनका चुनाव कंपनी का आंतरिक पैनल करेगा। 

Open in App
ठळक मुद्देस्पाइसजेट दिल्ली वोटर्स के लिए खास 'SpiceDemocracy' ऑफर लेकर आया है।दिल्ली वोटर्स को स्पाइसजेट मुफ्त हवाई टिकट दे रही है।

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट दिल्ली वोटर्स के लिए खास 'SpiceDemocracy' ऑफर लेकर आया है। दरअसल, वोट देने के आधिकार के इच्छुक वोटरों को किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट मुफ्त हवाई टिकट दे रही है। स्पाइसजेट ने सोमवार घोषणा की है कि वह आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डालने जा रहे कुछ लोगों को 'सैकड़ों फ्री टिकट' देगी।

कंपनी का कहना है कि इन यात्रियों को बेस किराया नहीं देना होगा, उन्हें सिर्फ कर और अन्य उपकर देने होंगे। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि लोगों को इन टिकटों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और उनका चुनाव कंपनी का आंतरिक पैनल करेगा। 

चुने गए यात्रियों को सभी कर, उपकर, लेवी और अन्य शुल्क देने होंगे। ‘स्पाइसडेमोक्रेसी’ के तहत कंपनी ने कहा कि अगर कोई आठ फरवरी को ही दिल्ली जा रहा है और उसी दिन लौट रहा है तो वह दोनों टिकटों पर लगी बेस किराए की राशि वापस कर देगी। 

वहीं, अगर कोई सात फरवरी को जाकर आठ फरवरी को लौट रहा है, या आठ फरवरी को जा कर नौ फरवरी को लौट रहा है तो उसके एक ओर की टिकट का बेस किराया माफ कर दिया गया। इसके लिए लोग पांच फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। चुने गए यात्रियों को छह फरवरी को सूचना दे दी जाएगी। 

मालूम हो कि देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। इसके लिए कुल 13757 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020स्पाइसजेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारतसवार थे 150 यात्री, लेह जा रहे स्पाइसजेट विमान में तकनीकी खराबी, हवा में इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा

भारतछत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाः इतनी बड़ी लापरवाही के लिए आखिर कौन जिम्मेदार?

ज़रा हटकेWATCH: काठमांडू जाने के लिए स्पाइसजेट विमान में चढ़ें यात्री, बिना AC के बैठने को मजबूर; तकनीकी खराबी के चलते एयरपोर्ट पर फंसे यात्री

भारतकैमरे में स्पाइसजेट कर्मचारी पर हमला करते अधिकारी के पकड़े जाने के बाद भारतीय सेना का आया बयान, कहा - सभी आरोपों को....

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब