लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: अरविंद केजरीवाल ने ऐसे जीता दिल्ली का दिल, भारतीय राजनीति को दिया नया मोड़ 

By नितिन अग्रवाल | Updated: February 12, 2020 17:50 IST

Delhi Elections result 2020: बीजेपी ने जांचे परखे हिंदुस्तान-पाकिस्तान और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर केजरीवाल को घेरा लेकिन वह बीच के रास्ते से बच निकले. सीएए और एनआरसी पर उनका विरोध नपा तुला रहा.

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय लोकतंत्र में अरविंद केजरीवाल पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जिन्होंने चुनाव जीतने के बाद जनता को 'आईलवयू' कहा हो.रामलीला मैदान के अन्ना आंदोलन से अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने के बाद अब वह तीसरी बार वहां शपथ लेने जा रहे हैं.

भारतीय लोकतंत्र में अरविंद केजरीवाल पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जिन्होंने चुनाव जीतने के बाद जनता को 'आईलवयू' कहा हो. रामलीला मैदान के अन्ना आंदोलन से अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने के बाद अब वह तीसरी बार वहां शपथ लेने जा रहे हैं. लंबे समय बाद अपने का कामकाज के आधार पर प्रचंड जीत हासिल कर उन्होंने भारतीय राजनीति को नया मोड़ दिया है. 

दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल से मुकाबले के लिए केजरीवाल ने समय रहते रणनीति बनाई और इसमें लगातार सुधार किया. पूरे चुनाव वह अपनी पिच पर मजबूती से जमे रहे और बीजेपी की हर गुगली का जवाब वह संयमित राष्ट्रवाद और सामंजस्यवादी राजनीति के चौके छक्के जड़ते रहे.

दिल्ली चुनावः केजरीवाल ने आम लोगों को दी राहत

केजरीवाल ने वादे के मुताबिक दिल्ली के आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाने की कोशिश की. उन्होंने बिजली पानी के बिल में छूट देकर आर्थिक जद्देजहद में उलझे परिवारों को लगभग दस हजार रुपए सालाना तक का फायदा पहुंचाया. दिल्ली वाले मेट्रो के मंहगे सफर की मार से हलकान हुए तो केजरीवाल ने बस में महिलाओं का टिकट माफ कर उनका दिल जीता. सरकारी  स्कूलों में सुधार और मुफ्त इलाज की सुविधा भी दी और उसका श्नेय लेने में भी कामयाब रहे. 

दिल्ली चुनावः हिंदुस्तान-पाकिस्तान और राष्ट्रवाद के मुद्दे 

बीजेपी ने जांचे परखे हिंदुस्तान-पाकिस्तान और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर केजरीवाल को घेरा लेकिन वह बीच के रास्ते से बच निकले. सीएए और एनआरसी पर उनका विरोध नपा तुला रहा. शाहीन बाग को लेकर भी बीजेपी उन्हें उकसाती रही लेकिन वह बीच का रास्ते की बात करते रहे. इतना ही नहीं उन्होंने राष्ट्रनिर्माण के नाम पर आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील कर बीजेपी के राष्ट्रवाद की धार को मोथरा कर दिया. 

दिल्ली चुनावः अरविंद केजरीवाल ने बजरंगबली की शरण ली

बीजेपी के हिंदू कार्ड की काट में वह बजरंगबली की शरण में पहुंच गए. चुनाव के दौरान दिल्ली की जनता को पहली बार यह मालूम पड़ा कि अन्ना आंदोलन के मंच से इंसान से इंसान के भाईचारे का गीत गाने वाले  केजरीवाल असल में हनुमान भक्त हैं. 

दिल्ली चुनावः पीएम मोदी से नहीं टकराए केजरीवाल

पूरी बीजेपी केजरीवाल और उनकी सरकार पर निशाना साधती रही लेकिन उन्होंने अपनी पिछली गलतियों से सबक लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी से टकराने से बचे. पूरे चुनाव में उन्होंने मोदी का नाम तक नहीं लिया और अपने चुनाव को पूरी तरह विकास पर ही केंद्रित रखा. 

दिल्ली चुनावः बीजेपी ने नहीं दिया विकल्प

इस चुनाव में मुकाबला केजरीवाल और बीजेपी के बीच था. कांग्रेस तो अघोशित रुप से रस्मअदायगी के लिए ही मैदान में उतरी थी. हालांकि बीजेपी ने केजरीवाल के मुकाबले कोई नेता पेश नहीं किया. विकल्प के अभाव का फायदा भी केजरीवाल को ठीक उसी तरह मिला जिस तरह लोकसभा चुनाव में मोदी के मुकाबले कोई चेहरा नहीं होने का बीजेपी उठाती है. 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवालकांग्रेसदिल्लीलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी