लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: चुनाव प्रचार का समय हुआ खत्म, केजरीवाल ने कहा- आठ फरवरी को लोग काम पर ही देंगे वोट 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 6, 2020 17:10 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020ः अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली का चुनाव देश में एक नई किस्म की राजनीति स्थापित करेगा जोकि काम की राजनीति होगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि आम आदमी पार्टी को ज्यादा से ज्यादा वोट देकर अगले पांच साल और तेजी से काम करने की ताकत दें।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए चुनाव प्रचार का समय गुरुवार (06 फरवरी) को शाम पांच बजे खत्म हो गया। अरविंद केजरीवाल ने आठ तारीख को काम पर वोटिंग होने का भरोसा जताया है और कहा है कि हमारे कार्यकर्ताओं ने दिल जीत लिया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए चुनाव प्रचार का समय गुरुवार (06 फरवरी) को शाम पांच बजे खत्म हो गया। इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आठ तारीख को काम पर वोटिंग होने का भरोसा जताया है और कहा है कि हमारे कार्यकर्ताओं ने दिल जीत लिया है।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'प्रचार का समय खत्म हो गया। मुझे आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता और समर्थक पर गर्व है जिन्होंने एक आदर्श चुनाव अभियान चला कर लोगों का दिल जीत लिया। सच्चाई के रास्ते पर निष्काम कर्म करनेवालों का भगवान हमेशा साथ देते हैं। मेरा पूरा भरोसा है कि 8 फरवरी को लोग काम पर ही वोट देंगे।'   

इससे पहले उन्होंने कहा कि दिल्ली का चुनाव देश में एक नई किस्म की राजनीति स्थापित करेगा जोकि काम की राजनीति होगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि आम आदमी पार्टी को ज्यादा से ज्यादा वोट देकर अगले पांच साल और तेजी से काम करने की ताकत दें। उल्लेखनीय है दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है, जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है जिसमें 1,46,92136 सामान्य मतदाता तथा 11,556 सर्विस वोटर हैं।

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई थी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी थी, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी थी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील