लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: AAP के आरोपों के बाद दिल्ली चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- 62.59 फीसदी पड़े वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2020 19:22 IST

चुनाव आयोग ने यह आंकड़े आम आदमी पार्टी के आरोपों के बीच जारी किया। बल्लीमारान सीट पर सबसे अधिक वोट 71.61 पड़े। दिल्ली कैंट सीट पर सबसे कम 45.4 फीसदी मतदान हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी में नई सरकार चुनने के लिए शनिवार शाम छह बजे मतदान खत्म हो गया था। केजरीवाल ने ट्वीट किया, “ पूरी तरह चौंकाने वाला। चुनाव आयोग क्या कर रहा है?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के एक दिन बाद दिल्ली चुनाव आयोग वोटिंग प्रतिशत के फाइनल आकंड़े जारी कर दिया है। दिल्ली चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दिल्ली में 62.59 फीसदी वोट पड़ें है। बल्लीमारान सीट पर सबसे अधिक वोट 71.61 पड़े। दिल्ली कैंट सीट पर सबसे कम 45.4 फीसदी मतदान हुआ।

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया, ‘‘ चुनाव के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक 62.59 फीसदी मतदान हुआ।’’ वर्ष 2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। सिंह ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब पांच प्रतिशत कम मतदान हुआ है।

उन्होंने बताया कि सबसे अधिक मतदान बल्लीमारान सीट पर हुआ जहां पर 71.6 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं सबसे कम मतदान दिल्ली छावनी में हुआ जहां पर 45.4 प्रतिशत मतदाता ही मतदान केंद्रों तक पहुंचे। मतदान के बाद शनिवार को आए अधिकतर एग्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी पार्टी को आसानी से जीत मिलने की संभावना जताई गई है। 

बता दें कि चुनाव आयोग ने यह आंकड़े आम आदमी पार्टी के आरोपों के बीच जारी किया। इससे पहले चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव के अंतिम मतदान प्रतिशत के ऐलान में देरी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने “पूरी तरह चौंकाने वाला” करार देते हुए सवाल किया था कि मतदान खत्म होने के कई घंटों बाद भी आयोग आकंड़े जारी क्यों नहीं कर रहा है? 

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “ पूरी तरह चौंकाने वाला। चुनाव आयोग क्या कर रहा है? मतदान खत्म होने के कई घंटे के बाद भी वे मतदान प्रतिशत के आंकड़े क्यों जारी नहीं कर रहे हैं?” आयोग ने शनिवार रात अंतिम मतदान प्रतिशत 61.46 फीसदी बताया था।

राष्ट्रीय राजधानी में नई सरकार चुनने के लिए शनिवार शाम छह बजे मतदान खत्म हो गया था। आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने पत्रकारों से कहा कि देश के इतिहास में शायद यह पहली बार हो रहा है कि चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत का आंकड़ा जारी करने को तैयार नहीं है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो