लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: BJP के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ दिल्ली में करेंगे ताबड़तोड़ 12 रैलियां

By स्वाति सिंह | Updated: January 30, 2020 16:22 IST

दिल्ली का शाहीन बाग इस वक्त देश में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर एक अलग पहचान बन चुका है। वहीं, बीजेपी शाहीन बाग़ में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शन को सोची-समझी रणनीति के तहत हिन्दूवाद के परीक्षण के तौर पर ले रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने अपनी पूरी स्टार प्रचारकों की की ताकत झोंक दी है।चुनावी जंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनावी जंग में उतरने वाले हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी में दंगल जारी है। चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी पूरी स्टार प्रचारकों की की ताकत झोंक दी है। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनावी जंग में उतरने वाले हैं। बताया जा रहा है कि योगी दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाकों में प्रचार करेंगे, जिसमें जामिया नगर और शाहीन बाग शामिल हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीएम योगी 1 से 4 फरवरी तक कई सभाएं करने वाले हैं।

मालूम हो कि दिल्ली का शाहीन बाग इस वक्त देश में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर एक अलग पहचान बन चुका है। वहीं, बीजेपी शाहीन बाग़ में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शन को सोची-समझी रणनीति के तहत हिन्दूवाद के परीक्षण के तौर पर ले रहा है।  

सभी चुनावी विशलेषकों ने अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी को साफ़ संकेत दिया है कि भाजपा नेतृत्व ने हिंदुत्व कार्ड का परीक्षण करने का फैसला किया है।

उन्होंने सभी स्तरों पर विस्तृत चर्चा करने के बाद यह निर्णय लिया है कि केजरीवाल की मुफ्त बिजली, पानी, महिलाओं के लिए बस का सफर आदि को उनसे अधिक सुविधाएं मुफ्त देने का वादा करके प्रतिकार नहीं किया जा सकता है। इसी वजह से शाहीन बाग को परीक्षण केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया और पार्टी को उम्मीद है कि ध्रुवीकरण वोटिंग का पैटर्न तय करेगा। 

भगवा खेमा यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि दिल्ली चुनाव वास्तव में भारत और पाकिस्तान के बिच का मुकाबला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान एक ही भाषा बोल रहे हैं। मॉडल टाउन से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा पहले ही एफआईआर के साथ दो दिन के प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का सीएए पर लोगों को गुमराह करने के लिए विपक्ष पर हमला बहुत संभलकर और सीमित है।  

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020योगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव