लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः आप ने कहा-भाजपा ने जामिया के पास चलवाई गोलियां, केजरीवाल बोले, कृपया इसपर ध्यान दें

By भाषा | Updated: January 30, 2020 18:54 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था खराब हो रही है, कृपया इसपर ध्यान दें। इससे पहले अमित शाह ने कहा था कि आज दिल्ली में जो गोली चलाने की घटना हुयी है उसपर मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है और उन्हें कठोर से कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार इस तरह की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी।आप नेता संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘ महात्मा गांधी के बलिदान दिवस को हुई इस ‘‘घृणित’’ घटना के पीछे भाजपा है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को आरोप लगाया कि जामिया इलाके में गोलीबारी की घटना भाजपा की साजिश थी ताकि दिल्ली विधानसभा चुनाव स्थगित हो जाए क्योंकि वह जानती है कि आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में उसकी हार होगी।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पास हुई गोलीबारी की घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली की ‘बदतर’ होती कानून एवं व्यवस्था संभालने को कहा। केजरीवाल का यह बयान शाह के एक ट्वीट के जवाब में आया।

इस ट्वीट में गृह मंत्री ने कहा है कि उन्होंने दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता अमूल्य पटनायक से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा, “ दिल्ली में क्या हो रहा है? कानून एवं व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है। कृपया दिल्ली की कानून एवं व्यवस्था को संभालिए।”

इससे पहले अमित शाह ने कहा था कि आज दिल्ली में जो गोली चलाने की घटना हुयी है उसपर मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है और उन्हें कठोर से कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार इस तरह की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी, इसपर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और दोषी को बख्शा नहीं जायेगा।

आप नेता संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘ महात्मा गांधी के बलिदान दिवस को हुई इस ‘‘घृणित’’ घटना के पीछे भाजपा है। भाजपा और गृहमंत्री अमित शाह आगामी विधानसभा में मिलने वाली हार से भयभीत हैं और वे चुनाव को इस तरह की घटना से स्थगित कराने की कोशिश कर रहे हैं।

अमित शाह ने जामिया इलाके में दिल्ली पुलिस के रोक दिया जिसकी वजह से वह इस घटना पर मूकदर्शक बनी रही।’’ उल्लेखनीय है कि गुरुवार दोपहर को एक व्यक्ति ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर ‘‘यह लो आजादी’’का नारा लगाते हुए गोली चला दी जिससे जामिया मिल्लिया इस्लामिया का एक छात्र घायल हो गया और इलाके में भय का माहौल पैदा हो गया।

गोली चलाने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया गया है और उसकी पहचान की जा रही है। उसने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर गोली चलाई थी।

 

 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवालअमित शाहसंजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत