लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के आठ विधायक भाजपा में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2025 19:15 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाले विधायकों में भावना गौड़ (पालम), रोहित मेहरौलिया (त्रिलोकपुरी), गिरीश सोनी (मादीपुर), मदन लाल (कस्तूरबा नगर), राजेश ऋषि (उत्तम नगर), बी एस जून (बिजवासन), नरेश यादव (महरौली) और पवन शर्मा (आदर्श नगर) शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देबीते शुक्रवार को आप के 8 विधायकों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया थाविधायकों ने कथित भ्रष्टाचार और केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के अपनी विचारधारा से भटकने जैसे आरोप लगाएइन सभी आठ विधायकों को इस बार आप ने विधानसभा चुनाव में टिकट देने से इनकार कर दिया था

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए। शुक्रवार को सभी आठ विधायकों ने कथित भ्रष्टाचार और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के अपनी विचारधारा से भटकने जैसे आरोप लगाते हुए आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इन सभी आठ विधायकों को इस बार आप ने विधानसभा चुनाव में टिकट देने से इनकार कर दिया था। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाले विधायकों में भावना गौड़ (पालम), रोहित मेहरौलिया (त्रिलोकपुरी), गिरीश सोनी (मादीपुर), मदन लाल (कस्तूरबा नगर), राजेश ऋषि (उत्तम नगर), बी एस जून (बिजवासन), नरेश यादव (महरौली) और पवन शर्मा (आदर्श नगर) शामिल हैं। 

आप से इस्तीफा देने वाले विधायकों ने कहा है कि उन्होंने सदन की सदस्यता छोड़ते हुए विधानसभा अध्यक्ष को भी अपना त्यागपत्र भेज दिया है। आप के पूर्व विधायक विजेंद्र गर्ग और केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के कई अन्य नेता भी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पार्टी के दिल्ली प्रभारी बैजयंत पांडा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। 

विधायकों और नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए पांडा ने कहा कि यह एक ‘‘ऐतिहासिक’’ दिन है, क्योंकि उन्हें ‘‘आप-दा’’ से मुक्ति मिल गई है और उम्मीद है कि पांच फरवरी के चुनाव के बाद दिल्ली भी इससे मुक्त हो जाएगी। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी।

इनपुट भाषा

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025आम आदमी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे