लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Result: मनोज तिवारी ने कहा- हमें अभी भी है आशा, रिजल्ट जो भी होगा उसके लिए मैं जिम्मेदार

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 11, 2020 10:32 IST

Delhi Election Results 2020: शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी 53 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि 17 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। कांग्रेस का इस बार भी खाता खुलते दिखाई नहीं दे रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से काफी आगे चल रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की आज मतगणना की जा रही है।दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि जो भी रिजल्ट आएगा उसकी जिम्मेदारी उनकी है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की आज मतगणना की जा रही है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) बड़ी बढ़त बनाए हुए है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) काफी पीछे चल रही है। दोनों पार्टियों के बीच सीट का काफी फासला है। इस बीच दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जो भी रिजल्ट आएगा उसकी जिम्मेदारी उनकी है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मनोज तिवारी ने कहा, 'रुझानों से संकेत मिलता है कि AAP-BJP के बीच एक अंतर है, अभी भी समय है। हम आशान्वित हैं। परिणाम कुछ भी हो, राज्य प्रमुख होने के नाते मैं जिम्मेदार हूं। 

दरअसल, शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी 53 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि 17 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। कांग्रेस का इस बार भी खाता खुलते दिखाई नहीं दे रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से काफी आगे चल रहे हैं।  बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग करवाई गई थी। इस बार 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्ट ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। दिल्ली 70 सीटों में आप को 67 सीटें, बीजेपी को तीन, कांग्रेस का खाता नहीं खुला था। बीते चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। AAP को जहां 54.3 फीसदी वोट मिले, जबकि बीजेपी को 32.2 और कांग्रेस को सिर्फ 9.7 फीसदी वोट मिले थे। 

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है, जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। दिल्ली चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,03,692 है, जिसमें 1,46,92136 सामान्य मतदाता तथा 11,556 सर्विस वोटर थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई थी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी थी, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी थी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोज तिवारीदिल्लीविधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'