लाइव न्यूज़ :

Delhi Election Result: कपिल मिश्रा से लेकर अलका लांबा तक पार्टी बदलने वाले 10 उम्मीदवार, जानें क्या है हाल 

By अनुराग आनंद | Updated: February 11, 2020 10:26 IST

आम आदमी पार्टी से भाजपा ज्वॉइन करने वाले कपिल मिश्रा व चांदनी चौक विधानसभा सीट से आप से पाला बदलकर कांग्रेस पार्टी से अलका लांबा चुनाव लड़ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखबर लिखने तक अलका लांबा को महज 157 वोट मिले थे जबकि 6043 वोट लगभग आप उम्मीदवार को मिले थे।2015 में AAP के टिकट पर चांदनी चौक से चुनाव जीतकर विधायक बनीं थी।

दिल्ली विधान सभा चुनाव से पहले प्रदेश के कई नेता अपनी पार्टी बदलकर दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। जब दिल्ली चुनाव को लेकर रुझान आने शुरू हो गए हैं। ऐसे में लोगों की नजर उन सभी उम्मीदवारों की तरफ भी है जिन्होंने चुनाव से कुछ समय पहले ही पार्टी बदली है। इनमें मुख्य नाम आम आदमी पार्टी से भाजपा ज्वॉइन करने वाले कपिल मिश्रा व चांदनी चौक विधानसभा सीट से आप से पाला बदलकर कांग्रेस पार्टी से अलका लांबा चुनाव लड़ रही हैं। इन सभी सीटों के अपडेट कुछ इस तरह हैं-

अलका लांबा-ताजा जानकारी के मुताबिक चांदनी चौक से अलका लांबा इस वक्त पीछे चल रही हैं। खबर लिखने तक लांबा को महज 157 वोट मिले थे जबकि 6043 वोट लगभग आप उम्मीदवार को मिले थे। आम आदमी पार्टी की बड़ी नेताओं में शामिल रहीं अलका लांबा चुनाव से पहले AAP छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई। वो 2015 में AAP के टिकट पर चांदनी चौक से चुनाव जीतकर विधायक बनीं थी। 

प्रहलाद साहनीअलका लांबा AAP से कांग्रेस में आ गईं तो यहां से कांग्रेस उम्मीदवार प्रहलाद साहनी AAP में आ गए।  इस बार में AAP के टिकट पर चांदनी चौक से चुनाव लड़ रहे हैं। पहले राउंड में ही साहनी हजारों वोटों से लांबा से आगे चल रहे हैं।

कपिल मिश्रामॉडल टाउन से बीजेपी कैंडिडेट कपिल मिश्रा करीब 101 वोटों  से खबर लिखने तक आगे चल रहे हैं। कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी से बीजेपी में आए हैं। कपिल मिश्रा ने पिछला विधानसभा चुनाव AAP के टिकट पर लड़ा था, जीतकर दिल्ली सरकार में मंत्री भी बने थे। लेकिन बाद में सीएम अरविंद केजरीवाल से अनबन के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।

आदर्श शास्त्री-द्वारका सीट से कांग्रेस कैंडिडेट आदर्श शास्त्री पीछे चल रहे हैं। बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में आदर्श शास्त्री ने द्वारका सीट से 40 हजार वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी। इस बार आप ने उनका टिकट काट दिया. इसके साथ ही यहां तेजी से समीकरण बदले। 

विनय मिश्रा-द्वारका सीट पर एक और रोमांचक फेरबदल हुआ, यहां पर कांग्रेस के नेता रहे विनय मिश्रा AAP में आ गए हैं। आप ने उन्हें द्वारका सीट से टिकट दिया है। इस समय विनय मिश्रा आदर्श शास्त्री से आगे चल रहे हैं।

राजकुमारी दिल्लन- राजकुमारी दिल्लन कांग्रेस की नेता हुआ करती थीं। लेकिन इस बार चुनाव से पहले वे AAP में आ गईं। उन्हें AAP ने इस सीट से टिकट दिया गया है।

अनिल वाजपेयी-गांधी नगर से अनिल वाजपेयी आगे चल रहे हैं। अनिल वाजपेयी पिछली बार गांधी नगर सीट से AAP के टिकट पर चुनाव जीते थे। वे इस बार बीजेपी के टिकट से मैदान में हैं।

राम सिंह नेता जी- बदरपुर सीट से कांग्रेस के नेता रहे राम सिंह नेता जी को इस बार AAP में हैं। उन्हें AAP ने टिकट दिया है। पिछले चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सिंह तीसरे नंबर पर थे। 

शोएब इकबाल-शोएब इकबाल 2015 में कांग्रेस से उम्मीदवार थे। इस बार वे आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। इस समय वह भारी मतों से आगे चल रहे हैं। शोएब पांच बार विधायक पद के चुनाव जीत चुके हैं।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवालअलका लांबाबदरपुरकपिल मिश्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष