लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः अमित शाह का ट्वीट, भाजपा के सांसद अलग-अलग स्कूल में गए, बदहाल स्थिति में, दौरे का डाला वीडियो

By भाषा | Updated: January 28, 2020 18:20 IST

केंद्रीय मंत्री ने शिक्षा में सुधार के आप सरकार के दावे पर सवाल किया तो केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में आए बदलाव को देखने के लिए उन्हें खुद वहां का दौरा करने को कहा था। इस पर शाह ने भाजपा के दिल्ली के सांसदों के स्कूलों के दौरे वाला एक वीडियो पोस्ट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसातों लोकसभा सदस्य और राज्यसभा सदस्य विजय गोयल ने सोमवार को सरकारी स्कूलों का दौरा किया।दावा किया कि बुनियादी आधारभूत संरचनाओं की घोर कमी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि भाजपा सांसदों को अपने दौरे के दौरान दिल्ली के सरकारी स्कूलों की ‘‘बदहाल’’ स्थिति मिली और इसने ‘शिक्षा में क्रांति’ के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावे की पोल खोल दी है।

केंद्रीय मंत्री ने शिक्षा में सुधार के आप सरकार के दावे पर सवाल किया तो केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में आए बदलाव को देखने के लिए उन्हें खुद वहां का दौरा करने को कहा था। इस पर शाह ने भाजपा के दिल्ली के सांसदों के स्कूलों के दौरे वाला एक वीडियो पोस्ट किया है।

दिल्ली से भाजपा के सातों लोकसभा सदस्य और राज्यसभा सदस्य विजय गोयल ने सोमवार को सरकारी स्कूलों का दौरा किया और दावा किया कि बुनियादी आधारभूत संरचनाओं की घोर कमी है। यहां तक कि पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं भी बदहाल स्थिति में हैं।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘अरविंद केजरीवाल जी आपने मुझे दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूल देखने के लिए बुलाया था। कल दिल्ली भाजपा के आठों सांसद अलग-अलग स्कूल में गए और देखिए इनका क्या हाल है...इनकी बदहाली ने आपकी ‘शिक्षा की क्रांति’ के दावों की पोल खोल दी।

अब आपको दिल्ली की जनता को जवाब देना होगा।’’ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और उत्तरपूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को सांसदों के दौरे वाले स्कूलों में उन्हें साथ चलने की चुनौती दी । तिवारी ने कहा कि भाजपा सांसदों की यात्रा वाले स्कूलों ने केजरीवाल सरकार के दावों पर सवालिया निशान लगा दिया है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?