लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः मुश्किल में आप विधायक जितेंद्र सिंह तोमर, चुनाव आयोग के पास भाजपा, नामांकन रद्द किया जाए

By भाषा | Updated: January 20, 2020 19:38 IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को 2015 के विधानसभा चुनाव में तोमर के विधानसभा में निर्वाचन को निरस्त कर दिया था। नामांकन पत्र में शैक्षणिक योग्यता के बारे में झूठी जानकारी जमा करने के लिए उनका निर्वाचन रद्द किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी ने तोमर को इस बार भी उसी सीट से उम्मीदवार बनाया है।केंद्रीय मंत्री पुरी समेत भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा से मुलाकात की।

दिल्ली भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलकर आप विधायक जितेंद्र सिंह तोमर का त्रिनगर विधानसभा सीट से नामांकन रद्द करने की मांग की।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को 2015 के विधानसभा चुनाव में तोमर के विधानसभा में निर्वाचन को निरस्त कर दिया था। नामांकन पत्र में शैक्षणिक योग्यता के बारे में झूठी जानकारी जमा करने के लिए उनका निर्वाचन रद्द किया गया।

आम आदमी पार्टी ने तोमर को इस बार भी उसी सीट से उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा से मुलाकात की।

पुरी ने कहा कि आप ने तोमर और गंभीर आरोपों का सामना कर रहे अन्य नेताओं को उतारकर जनता का मजाक उड़ाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य विजय गोयल ने कहा कि तोमर को 2015 में दिल्ली सरकार का कानून मंत्री बनाया गया और बाद में फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘तोमर को कानून मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था, उसके बाद भी आप ने फिर से विधानसभा चुनाव के लिए तोमर को टिकट दिया है और साबित कर दिया है कि उनकी पार्टी दागी नेताओं को प्राथमिकता देती है।’’ 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरदीप सिंह पुरीअरविन्द केजरीवालचुनाव आयोगदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब