लाइव न्यूज़ :

Delhi Dry Day list: अक्टूबर से दिसंबर के बीच 6 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, यहां देखिए लिस्ट

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 1, 2023 14:27 IST

2 अक्टूबर (गांधी जयंती), 24 अक्टूबर (दशहरा), 28 अक्टूबर (वाल्मीकि जयंती), 12 नवंबर (दीपावली), 27 नवंबर (गुरु नानक जयंती) और 25 दिसंबर (क्रिसमस) के दिन शराब का बिक्री नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने ड्राई डेज की सूची जारी कीअक्टूबर से दिसंबर के बीच 6 दिन बंदी रहेगी दिल्ली में शराब की कुल 637 खुदरा दुकानें संचालित हो रही हैं।

नई दिल्ली: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और शराब के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल दिल्ली सरकार ने अक्टूबर से दिसंबर तक के बीच आने वाले उन दिनों की सूची जारी की है जिस दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। अक्टूबर से दिसंबर ऐसे 6 दिन सरकार के आबकारी विभाग ने घोषित किए हैं।

इस समय में दिल्ली में शराब की कुल  637 खुदरा दुकानें संचालित हो रही हैं। इन दुकानों पर  2 अक्टूबर (गांधी जयंती), 24 अक्टूबर (दशहरा), 28 अक्टूबर (वाल्मीकि जयंती), 12 नवंबर (दीपावली), 27 नवंबर (गुरु नानक जयंती) और 25 दिसंबर (क्रिसमस) के दिन शराब का बिक्री नहीं होगी। ये 6 दिन ड्राई डे घोषित किए गए हैं। इन दिनों पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

बता दें कि 2 अक्टूबर को छोड़कर बाकी ड्राई डे  पर होटल, क्लब और रेस्तरां में शराब परोसने पर रोक नहीं होती। लेकिन  2 अक्टूबर (गांधी जयंती) पर किसी भी होटल, क्लब और रेस्तरां में भी ग्राहकों को शराब नहीं परोसी जा सकती। 

ड्राई डे क्यों?

ड्राई डे धार्मिक उत्सव, त्योहार या महापुरुषों की जयंती के सम्मान में रखा जाता है. स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय अवकाश के दिन भी शराबबंदी रहती है। ड्राई डेज सरकारी और राजकीय अवकाश वाले दिन भी रहता है।

टॅग्स :New DelhiGandhi Jayanti
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

विश्वAI Summit 2026: अमेरिका, रूस, चीन समेत 80 से ज़्यादा देशों ने AI पर नई दिल्ली घोषणा को अपनाया, डिक्लेरेशन 7 खास बातों पर आधारित

कारोबारनए साल से पहले IGL ने दिल्ली-NCR में घरेलू PNG की कीमतें घटाईं, चेक करें नए रेट्स

भारतट्रंप के टैरिफ लागू करने के बीच भारत-अमेरिका की आज ट्रेड वार्ता, दिल्ली में होगी बैठक

भारतRed Fort Blast: दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मिले पीएम मोदी, LNJP अस्पताल पहुंचे, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?