लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 176 हुई, संक्रमण के मामले 11088

By स्वाति सिंह | Updated: May 20, 2020 15:41 IST

दिल्ली में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 176 हो गई है और संक्रमण के मामले बढ़ कर 11,088 हो गए हैं। कोविड-19 के कारण देश में बुधवार तक 3,303 लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के मामले बढ़कर 1,06,750 पर पहुंच गए।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 176 हो गई है दिल्ली में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 11,088 पहुंच गई है।

नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 534 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 11,000 से अधिक हो गई है। इसके साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 176 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले 19 मई को संक्रमण के पांच सौ मामले सामने आए थे।

बुधवार को जारी बुलेटिन में दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण होने वाली मौतों की संख्या 176 हो गई है और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 11,088 हो गई है। बुलेटिन में कहा गया कि मृत्यु जांच समिति (डेथ ऑडिट कमेटी) को विभिन्न अस्पतालों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मौत की कुल संख्या का तात्पर्य उन मामलों से है जहां मौत का प्राथमिक कारण कोविड-19 बताया गया है।

 

कोविड-19 के कारण देश में बुधवार तक 3,303 लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के मामले बढ़कर 1,06,750 पर पहुंच गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 140 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हुई और संक्रमण के रिकॉर्ड 5,611 नए मामले सामने आए। मंत्रालय ने कहा कि देशभर में 61,149 संक्रमित व्यक्तियों का इलाज चल रहा है जबकि 42,297 लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा एक मरीज देश से बाहर चला गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘इस लिहाज से अब तक 39.62 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं।’’ कुल संक्रमित व्यक्तियों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

बीते 24 घंटे में जिन 140 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 76 महाराष्ट्र में, 25 गुजरात में, छह-छह मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में, पांच-पांच राजस्थान और उत्तर प्रदेश में, तीन-तीन तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में, दो-दो आंध्र प्रदेश, असम, जम्मू-कश्मीर में और एक-एक व्यक्ति की मौत ओडिशा तथा पंजाब में हुई है। देशभर में अब तक कुल 3,303 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो चुकी है जिनमें से सर्वाधिक 1,325 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई, 719 लोगों की मौत गुजरात में हुई।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?