लाइव न्यूज़ :

कोरोना पाबंदी में छूट: दिल्ली में अगले हफ्ते से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज, कार में अकेले होने पर अब मास्क जरूरी नहीं

By विनीत कुमार | Updated: February 4, 2022 14:32 IST

दिल्ली में कोरोना पाबंंदियों में और ढील का ऐलान किया गया है। इसके तहत स्कूल और कॉलेज अगले हफ्ते से खुल जाएंगे। स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कॉलेज अगले हफ्ते से खुल जाएंगे, स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षा भी अगले हफ्ते से शुरू होगी।नर्सरी से कक्षा 8 तक की कक्षाओं की शुरुआत 14 फरवरी से होगी, दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।नाइट कर्फ्यू अब दिल्ली में रात 10 बजे बजाय 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा।

नई दिल्ली: कोरोना के घट रहे कोरोना मामलों के बीच देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर पाबंदियों में छूट देने का फैसला किया गया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की शुक्रवार को बैठक में राजधानी में जिम, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान को एक बार फिर खोलने का फैसला लिया गया है। 

हालांकि नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा पर इसके समय में कटौती की गई है। ये अब रात 10 बजे की बजाय रात 11 बजे से लगेगा। इससे पहले जनवरी में पिछली मीटिंग में डीडीएमए ने वीकेंड कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया था। साथ ही बार और रेस्तरां को भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालन की इजाजत दी गई थी।

दिल्ली में किन कोरोना पाबंदियों में मिली छूट?

- कॉलेज और कोचिंग संस्थान कोरोना गाइडलाइंस के पालन के साथ खोलेज सकेंगे। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के अनुसार कॉलेज 7 फरवरी से खुलेंगे और उन्हें ऑनलाइन क्लास को बंद कर ऑफलाइन क्लास शुरू करने को कहा जाएगा।

- स्कूल भी चरणबद्ध तरीके से कोविड प्रोटोकॉल के साथ दिल्ली में अब खुलेंगे। सबसे पहले कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूल 7 फरवरी (सोमवार) से खुलेंगे। वहीं नर्सरी से कक्षा 8 तक की कक्षाओं की शुरुआत 14 फरवरी से होगी।

- ऐसे शिक्षक जिन्होंने कोविड का टीका अभी तक नहीं लिया है, उन्हें स्कूल में आने की इजाजत नहीं होगी।

- दिल्ली में 15 से 18 साल के किशोरों के लिए टीकाकरण के कार्यक्रम को और तेज किया जाएगा।

- दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। अब ये रात 10 बजे बजाय 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा।

- दिल्ली में तमाम ऑफिस 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगे।

- कार में अगर अकेले बैठे हैं तो मास्क पहनना अब जरूरी नहीं होगा।

- जिम भी प्रतिबंधों और कोरोना गाइडलाइन के अनुसार खुल सकेंगे।

बता दे कि दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,668 नए मामले सामने आए। साथ ही महामारी से 13 और मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमण की दर घटकर दिल्ली में अभ 4.3 प्रतिशत रह गई है। बुलेटिन में कहा गया कि इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 18,38,647 हो गए तथा मृतकों की संख्या 25,932 पर पहुंच गई। 

दिल्ली में 13 जनवरी को संक्रमण के 28,867 मामले सामने आने के बाद से दैनिक मामलों में गिरावट देखी जा रही है। शहर में 14 जनवरी को संक्रमण की दर 30.6 प्रतिशत देखी गयी थी जो कि महामारी की इस लहर में सबसे ज्यादा थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनादिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारतDelhi: आग की लपटें और लोगों की बचाने की कोशिश..., पालम में इमारत अग्निकांड में 7 लोग झुलसे, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील