लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की अदालत ने भाजपा के दो विधायकों और AAP के बागी विधायक को तलब किया, जानें क्या है मामला

By भाषा | Updated: July 13, 2019 00:59 IST

शहर की एक अदालत ने दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन द्वारा दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत को लेकर भाजपा के विधायकों -विजेंद्र गुप्ता, मनजिंदर सिंह सिरसा और आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा को शुक्रवार को तलब किया।

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाईः शहर की एक अदालत ने दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन द्वारा दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत को लेकर भाजपा के विधायकों -विजेंद्र गुप्ता, मनजिंदर सिंह सिरसा और आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा को शुक्रवार को तलब किया। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने आरोपी व्यक्तियों को 30 अगस्त को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि बल्लीमारां के विधायक के खिलाफ उनके द्वारा लगाए गए आरोप “प्रथम दृष्टया मानहानि कारक हैं।” अदालत ने कहा, “प्रतिवादियों के आरोप प्रथम दृष्टया मानहानि कारक हैं और हुसैन की ओर इशारा करते हैं जिससे वह व्यथित हैं..इसलिए, उपर्युक्त चर्चा को देखते हुए प्रतिवादी गुप्ता, मिश्रा और सिरसा के खिलाफ भादंसं की धारा 500 (मानहानि) के तहत कार्यवाही करने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद हैं।”

अदालत ने कहा, “इस प्रकार, गुप्ता, मिश्रा और सिरसा को मानहानि का अपराध करने के लिए तलब किया जाता है।” शिकायत के मुताबिक आरोपी व्यक्तियों ने दावा किया कि हुसैन ने भ्रष्टाचार किया और 23 करोड़ रुपये की राशि लेने के बाद उन्होंने दिल्ली में पेड़ काटने की अनुमति दी। हुसैन ने दावा किया कि प्रतिवादियों की इस तरह की टिप्पणियों से समाज में उनकी साख गिरती है।

टॅग्स :दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया