कांग्रेस कार्यकर्ता ने पार्टी दफ्तर के बाहर की आत्महत्या की कोशिश, कहा- राहुल इस्तीफा वापस लें, नहीं तो फांसी लगा लूंगा

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: July 2, 2019 02:58 PM2019-07-02T14:58:35+5:302019-07-02T15:29:50+5:30

दिल्ली में कांग्रेस के दफ्तर के बाहर एक पार्टी कार्यकर्ता ने आत्महत्या का प्रयास किया। कार्यकर्ता का कहना है कि अगर राहुल गांधी इस्तीफा वापस नहीं लेते हैं तो वह फांसी के फंदे पर झूल जाएगा।

Delhi: Congress worker attempts suicide outside Party Office on Rahul Gandhi resignation Issue | कांग्रेस कार्यकर्ता ने पार्टी दफ्तर के बाहर की आत्महत्या की कोशिश, कहा- राहुल इस्तीफा वापस लें, नहीं तो फांसी लगा लूंगा

पार्टी दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता ने किया आत्महत्या का प्रयास। (फोटो- एएनआई)

दिल्ली में कांग्रेस के दफ्तर के बाहर एक पार्टी कार्यकर्ता ने आत्महत्या का प्रयास किया। कार्यकर्ता का कहना है कि अगर राहुल गांधी इस्तीफा वापस नहीं लेते हैं तो वह फांसी के फंदे पर झूल जाएगा।

अभी कार्यकर्ता के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है लेकिन देश के कई हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के राहुल गांधी के इस्तीफे के खिलाफ प्रदर्शन करने की खबरें सामने आ रही हैं। हाल में बिहार के कुछ कार्यकर्ताओं ने अपने खून से राहुल गांधी को खत लिखकर आग्रह किया था कि वे इस्तीफा वापस ले लें।


राहुल गांधी को मनाने के लिए कई स्तर पर कोशिशें जारी हैं। उन्हें कांग्रेस के आम कार्यकर्ता से लेकर वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता तक समझाने की कोशिश कर रहे हैं। उनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के नाम भी शामिल हैं। दोनों नेता बारी-बारी से हाल में कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात कर चुके हैं। 

हालांकि, राहुल गांधी बीते दिनों इनके खिलाफ नाम न लेते हुए गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। राहुल गांधी बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करार हार को लेकर चिंतित है।  

कार्यकर्ताओं और तमाम नेताओं की जीतोड़ कोशिशों के बावजूद फिलहाल राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे पर अड़ हुए हैं। कुछ कांग्रेसियों का यहां तक कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व में गांधी परिवार की कमान खत्म तो पार्टी खत्म। फिलहाल सबकी निगाहें कांग्रेस के अगले घटनाक्रम पर टिकी हैं।

Web Title: Delhi: Congress worker attempts suicide outside Party Office on Rahul Gandhi resignation Issue

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे