लाइव न्यूज़ :

रेप के बाद 3 घंटे तक पीड़िता को कैब में घुमाता रहा ड्राइवर, महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

By भाषा | Updated: August 6, 2019 12:17 IST

खबरों में दावा किया गया कि महिला ने पुलिस को बताया कि उसके मंदिर मार्ग से कैब ली थी और चालक बलात्कार करने के बाद करीब तीन घंटे तक गाड़ी इधर-उधर घुमाता रहा।

Open in App
ठळक मुद्देकैब चालक ने रास्ते में कथित तौर पर उसे कुछ नशीला पदार्थ खिला उससे बलात्कार किया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके मंदिर मार्ग से कैब ली थी।पैनल का कहना है कि दिल्ली की सड़कों पर गश्ती दलों की कमी के कारण एक युवती के साथ बलात्कार हुआ।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की द्वितीय वर्ष की छात्रा से कथित बलात्कार मामले में दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने पुलिस को नोटिस जारी कर जांच की विस्तृत जानकारी मांगी है। डीसीडब्ल्यू ने कहा कि मीडिया की खबरों के अनुसार 21 वर्षीय छात्रा शुक्रवार को अपनी दोस्त के घर से लौट रही थी जब कैब चालक ने रास्ते में कथित तौर पर उसे कुछ नशीला पदार्थ खिला उससे बलात्कार किया। उसने कहा कि इसके बाद वह उसे बेहोशी की हालत में एक पार्क में कथित तौर पर फेंक गया। खबरों में दावा किया गया कि महिला ने पुलिस को बताया कि उसके मंदिर मार्ग से कैब ली थी और चालक बलात्कार करने के बाद करीब तीन घंटे तक गाड़ी इधर-उधर घुमाता रहा।पैनल ने कहा, ‘‘ यह स्तब्ध करने वाली घटना है कि दिल्ली की सड़कों पर गश्ती दलों की कमी के कारण एक युवती के साथ बलात्कार हुआ।’’ पैनल ने मामले में कितने लोगों की गिरफ्तारी की गई, प्राथमिकी की प्रति, मामले में की गई पीसीआर कॉल के संबंध में जानकारी और पुलिस के मौके पर पहुंचने में लगे समय सहित स्थिति रिपोर्ट मांगी है।उसने तीन घंटे के लिए कैब द्वारा लिए गए ‘रूट मैप’ की एक प्रति और सभी पुलिस चौकियों, नाकों, पीसीआर स्टेशन पॉइंट्स की जानकारी भी मांगी है। पैनल ने नौ अगस्त सभी सूचनाएं मुहैया कराने को कहा है।

टॅग्स :दिल्लीक्राइमरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी