लाइव न्यूज़ :

Delhi CM Oath Ceremony LIVE: दिल्ली की नई CM बनीं आतिशी, एलजी वीके सक्सेना ने दिलाई शपथ

By अंजली चौहान | Updated: September 21, 2024 17:10 IST

Atishi CM Oath Ceremony LIVE: आतिशी दिल्ली की नवनिर्मित मुख्यमंत्री बन गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं आतिशीकैबिनेट में पांच अन्य मंत्री शामिलयहां देखें शपथ ग्रहण समारोह लाइव

Atishi CM Oath Ceremony LIVE: आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज निवास में एलजी वीके सक्सेना ने आतिशी को सीएम पद के लिए शपथ दिलाई है। इसके साथ ही आतिशी की कैबिनेट में शामिल पांच अन्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा रही है। जिनमें सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत शामिल हैं। आतिशी के बाद सौरभ भारद्वाज ने शपथ ली और उसके पीछे-पीछे अन्य मंत्रियों ने शपथ ली है। 

शपथ ग्रहण समारोह से पहले आतिशी आम आदमी पार्टी संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री के घर पहुंची। जहां उन्होंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इसके बाद वह शपथ लेने के लिए राज निवास पहुंची।  वहीं, शपथ ग्रहण समारोह में आअम आदमी पार्टी के सीर्ष नेता समेत कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। समारोह में मनीष सिसोदिया पहुंचे। साथ ही दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा और दिल्ली के मुख्य सचिव धर्मेंद्र मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए राजनिवास पहुंचे।

इसके अलावा आतिशी के दिल्ली सीएम पद की शपथ लेने के दौरान आप नेता आतिशी के माता-पिता तृप्ता वाही और विजय सिंह राजनिवास में मौजूद थे।

कालकाजी से विधायक आतिशी भारत में मुख्यमंत्री का पद संभालने वाली 17वीं महिला और दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं। 43 वर्षीय आतिशी दिल्ली की सबसे कम उम्र की महिला मुख्यमंत्री भी हैं। गौरतलब है कि आबकारी नीति मामले में पांच महीने से अधिक समय तक सलाखों के पीछे रहने के बाद केजरीवाल 13 सितंबर को तिहाड़ जेल से बाहर आए। 17 सितंबर को एक आश्चर्यजनक घोषणा में, उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि वह विधानसभा चुनावों में लोगों से "ईमानदारी का प्रमाण पत्र" मिलने के बाद ही पद पर लौटेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप नेता पंकज गुप्ता आतिशी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए है। हालांकि, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और संदीप पाठक इस समारोह में दिल्ली में मौजूद नहीं रहेंगे।

टॅग्स :आतिशी मार्लेनादिल्लीआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालविनय कुमार सक्सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक