लाइव न्यूज़ :

भाषण के दौरान अरविंद केजरीवाल ने फाड़कर फेंकी एलजी की रिपोर्ट, कहा- यही जनता की मर्जी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 29, 2018 20:54 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीसीटीवी कैमरे के लिए पुलिस लाइसेंस के विरोध में हैं। उन्होंने कहा कि जनता की मर्जी है कि इस रिपोर्ट को फाड़ दो।

Open in App

नई दिल्ली, 29 जुलाईः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एकबार फिर अपने बगावती तेवर दिखाते हुए मंच से रिपोर्ट फाड़ दी। ये रिपोर्ट एलजी द्वारा गठित एक कमेटी ने बनाई थी जिसके मुताबिक दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे के लिए पुलिस का लाइसेंस लेना जरूरी है। उन्होंने भाषण देते हुए रिपोर्ट लहराई और कहा, 'जनता की मर्जी है कि इस रिपोर्ट को फाड़ दो। जनता जनार्दन है जनतंत्र में।' इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट फाड़ दी। 

केजरीवाल ने कहा कि यह रिपोर्ट एलजी द्वारा गठित एक समिति ने बनाई है जिसमें पुलिस अधिकारी शामिल थे। इसके मुताबिक दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए पुलिस लाइसेंस की जरूरत होगी। भले ही ये कैमरे अपने पैसे से ही क्यों ना लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि पैसा चढ़ाओ, लाइसेंस ले जाओ।

अरविंद केजरीवाल का इन दिनों सख्त तेवर देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक अधिकारी को डांट लगा रहे हैं। दरअसल, एक शेल्टर होम का दौरा करने गए थे जहां की खस्ता हालत देखकर उन्होंने वहीं डांट लगाई।

इसके अलावा दिल्ली सरकार की वेबसाइट से नाराज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री कैलाश गहलोत को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। मुख्यमंत्री पिछले कुछ महीने से सरकारी वेबसाइट के कभी खराब और कभी ठीक रहने से निराश हैं। पिछले चार दिन से वेबसाइट काम नहीं कर रही है।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप