लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने मोदी सरकार से पूछा- कहां गया केंद्र का सारा पैसा? सरकारी पैसों से दोस्तों का कर्ज माफ करने का लगाया आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: August 11, 2022 17:02 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से जनता को मुफ्त में मिलने वाली सुविधाओं का विरोध किया जा रहा है कहा जा रहा है कि सारी मुफ्त की सुविधाओं को बंद किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में बढ़ाए गए जीएसटी को लेकर केजरीवाल ने केंद्र पर बोला हमलाअग्निपथ को लेकर कहा- सैनिकों के पेंशन का खर्च बर्दाश्त नहीं कर पा रहा केंद्रकहा- कुछ दिनों से जनता को मुफ्त में मिलने वाली सुविधाओं का विरोध किया जा रहा है

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पीएम मोदी के 'मुफ्त रेवड़ी' वाले बयान को लेकर हमलावर हैं। गुरुवार को उन्होंने एकबार फिर से केंद्र सरकार पर इसी मुद्दो को लेकर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से जनता को मुफ्त में मिलने वाली सुविधाओं का विरोध किया जा रहा है कहा जा रहा है कि सारी मुफ्त की सुविधाओं को बंद किया जाए।

उन्होंने भाजपा शासित केंद्र सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि क्या केंद्र सरकार की आर्थिक हालत ज्यादा खराब तो नहीं हो गई है? हाल ही में बढ़ाए गए जीएसटी को लेकर केजरीवाल ने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि पिछले 75 वर्षों में कभी भी सरकार ने बुनियादी खाद्यान्न पर कर नहीं लगाया। पेट्रोल और डीजल पर टैक्स 1000 करोड़ से अधिक है।

दिल्ली सीएम ने कहा, वे (केंद्र) अब कह रहे हैं कि सरकार की सभी मुफ्त चीजें खत्म होनी चाहिए, सरकारी स्कूलों, अस्पतालों में फीस ली जानी चाहिए। वे कह रहे हैं कि मुफ्त राशन बंद कर दिया जाए? इस पर उन्होंने सवाल किया कि कहां गया केंद्र का सारा पैसा? उन्होंने केंद्र पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा- वे इस सरकारी पैसे से अपने दोस्तों का कर्ज माफ कर रहे हैं। उन्होंने अपने अरबपति दोस्तों के टैक्स भी माफ कर दिए हैं।

वहीं केंद्र की नई सैन्य भर्ती योजना को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा, अग्निपथ योजना जब लेकर आए तो कहा गया कि इसको लाने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि सैनिकों के पेंशन का खर्च इतना बढ़ गया कि केंद्र सरकार उसको बर्दाश्त नहीं कर पा रही। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि कोई सरकार ऐसा कह रही है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीमोदी सरकारCenter
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए